Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सानिया मिर्जा की तरह, आप भी इन क्रिएटिव तरीके से दे सकती है Good News..

हाल ही में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक सोशल मीडिया में क्रिएटिव पोस्ट के जरिए बताया कि वो प्रेगनेंट है। इसी तरह शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने भी इंस्टाग्राम में एक मीशा की एक फोटो अपडेट करके दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। क्रिएटिव तरीके से रिलेटिव्ज या सोशल मीडिया में प्रेगनेंसी की गुड न्यूज शेयर करना अब धीरे धीरे ट्रेंड बनता जा रहा है। वैसे बात चाहे सेलिब्रेटी कपल की हो या फिर आम कपल की प्रेगनेंसी की ख़बर किसी के लिए भी बहुत अधिक खुशी वाली बात होती है।

हर महिला चाहती है कि वो ये गुड न्यूज अपने पार्टनर को बहुत ही क्रिएटिव तरीके से दें। ताकि ताउम्र ये लम्हा अपने जेहन में वो याद रख सकें। इस आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे मज़ेदार तरीके बता रहे हैं जिससे आप अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज शेयर कर सकती है।

प्रेगनेंसी स्ट्रिप से
आप घर में ही प्रेगनेंसी टेस्ट करनेवाली स्ट्रिप (जिसमें पॉजिटिव निशान दिख रहा हो) किसी ऐसी जगह पर रख दीजिए जहां उनकी नज़र ज़रूर पड़ती है। जैसे, उनका मोबाइल फोन रखने की जगह, या बाथरुम के वॉश बेसिन पर। बस इंतज़ार कीजिए उस पल का जब वह यह गुड न्यूज देखकर दौड़कर आपके पास आएंगे।

अल्ट्रा साउंड के रिपोर्ट से
आप किसी सुंदर से गिफ्ट बॉक्स में प्रेगनेंसी स्ट्रिप और अल्ट्रासाउंड की कॉपी रख सकती हैं। उसके साथ 'मैं आपसे जल्दी मिलने आ रही हूं' या 'मुबारक हो डैडी'-जैसे कुछ सुंदर शब्द लिखकर उन्हें यह खुशखबरी दे सकती हैं।

एक रोमांटिक डेट पर ले जाकर
एक रोमांटिक डेट पर कैंडल डिनर करते वक्त, एक छोटे से केक कप पर मुबारक हो congratulation daddy to be का मैसेज लिखकर आप रोमांटिक डेट को सरप्राइज डेट में बदल सकती हैं।

बेबी एसेसरीज से
शाम को जब आपके हसबैंड ऑफिस से लौटकर घर आए तो उससे पहले बेबी से जुड़े कुछ सामान आप खरीदकर ले आएं, जैसे बेबी शूज या बेबी टॉय। उनके साथ एक मैसेज लिखकर आप उन्हें सरप्राइज दे सकती है।

क्लू
आप अपने पार्टनर को एक क्लू के जरिए भी ये काम कर सकती है। जैसे आप उन्हें ये हिंट दे सकती है कि आपको खट्टा खाने का मन कर रहा है या मॉर्निंग सिकनेस जैसे कुछ क्लू भी काम कर सकते है।

सेक्स के बाद
एक रोमांटिक और प्यार भरे लम्हे बिताने के बाद या एक सेक्स के बाद उन्हें यह खबर देना भी एक अच्छा तरीका है!

बेबी इंश्योरेंस
इसके अलावा आप एक और स्मार्ट तरीके से अपनी पार्टनर को बता सकती है कि आप प्रेगनेंट है। उनके आने से पहले बेबी इंश्योरेंस या चाइल्ड पॉलिसीज के कुछ प्लान उनके टेबल पर या बेड के साइड पर रख दे। और साथ में एक मैसेज लिख दे कि 'फ्यूचर के लिए सेविंग' फिर देखिए उनका रिएक्शन।



Click it and Unblock the Notifications
