Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
न्यू बोर्न बेबी को पहली बार आप मिलते हुए रखे इन बातों का खास ख्याल, सफाई का रखें ध्यान
नवजात शिशु बहुत नाजुक होते हैं और उनकी इम्युनिटी भी काफी कमजोर होती है। इस वजह से अगर आपके किसी रिश्तेदार, भाई बहन या दोस्त के यहां नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है तो बेहतर होगा कि कुछ दिनों के लिए आप उसके नजदीक ना ही जाएं।
लेकिन अगर आपको नवजात शिशु को देखने जाना ही है तो उसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। शिशु और मां दोनों के लिए ही प्रसव के बाद का समय थोड़ा मुश्किल एवं थकान भरा होता है और अगर आप उनके पास रहेंगे तो इससे उन्हें आराम के लिए समय भी नहीं मिल पाएगा। इस बात का ख्याल रखें कि आप कम से कम समय के लिए उनके पास मौजूद रहें।

शिशु से मिलने जाने पर फूल या कोई टैडी बीयर लेकर ना जाएं। इसकी जगह रंगीन गुब्बारे, शिशु के लिए कपड़ें, सैनिटाइजर या गिफ्ट कार्ड ले जाना बेहतर रहता है।
हाथ धोने के बाद ही नवजात शिशु के कमरे में प्रवेश करना चाहिए। आप किसी के कहने का इंतजार ना करें, स्वयं ही इस बात का ख्याल रखें।
मां और बच्चे के आसपास आराम से बात करें। सही समय पर मिलने जाएंगें तो बेहतर होगा। आप बिना बताए बच्चे से मिलने ना पहुंच जाएं। अगर परिवार का कोई भी सदस्य आपकी गोद में बच्चा नहीं देता है तो आप खुद से ऐसा ना करें। ना ही बच्चे के पास जाने की जल्दबाजी दिखाएं। शिशु को गोद में उठाने की गलती बच्चे पर भारी पड़ सकती है।
अगर आपके भी बच्चे हैं तो उन्हें घर पर ही छोड़कर जाएं। बच्चों को नवजात शिशु को देखकर कुछ ज्यादा ही खुशी होती है और उनका शोर शिशु को परेशान कर सकता है। उनकी किसी हरकत से शर्मिंदगी ना हो इससे बचने के लिए आप अकेले ही जाएं।
अगर आपको खांसी या जुकाम है तो शिशु से मिलने बिल्कुल ना जाएं। इसका नकारत्मक असर बच्चे और मां दोनों पर पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
