Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेग्नेंट पार्टनर को है आपके साथ की जरूरत, ऐसे महसूस कराएं अपनी मौजूदगी
प्रेगनेंसी का दौर किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता है। इसमें काफी रिस्क, उतार चढ़ाव, स्ट्रेस और दर्द होता है। हां, मगर प्रेगनेंसी एक परिवार को पूरा करने के लिए तोहफे के समान है।
दुनिया में इससे बेहतर कोई एहसास नहीं है कि दो प्यार करने वाले लोग दुनिया में एक नई जान को लेकर आते हैं। लेकिन ये सब इतना भी आसान नहीं है। पिता होने के नाते आपको दिमाग में उन सभी बातों को रखना जरूरी है जो होने वाली मां और बच्चे की सेहत के लिए आवश्यक है। आपके ऊपर भी कुछ जिम्मेदारियां हैं। बस आपको शारीरिक बदलावों से नहीं गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद आप अपनी पार्टनर के लिए कुछ ऐसे काम कर सकते हैं जिससे उन्हें अच्छा लगे। याद रखें कि ये ऐसा समय होता है जब आपकी पत्नी को आपकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

स्टडी में ये बात सामने आ चुकी है कि जब महिलाओं को पार्टनर का स्पोर्ट और केयर मिलता है तब हेल्दी प्रेगनेंसी होती है। आपको अपनी पार्टनर को एहसास दिलाना होगा कि उसकी किसी भी जरूरत के लिए आप उनके साथ मौजूद हैं और वो किसी भी स्थिति में आप पर भरोसा कर सकती हैं।
प्रेगनेंसी सिर्फ आपकी पार्टनर की जिम्मेदारी नहीं है, आप इन तरीकों से अपनी पत्नी के प्रति अपना सपोर्ट दिखा सकते हैं।

1. डॉक्टर के अपॉइंटमेंट में उनके साथ जाएं
कोई भी महिला प्रेगनेंसी का भार अकेले नहीं उठाना चाहती है। गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर के पास जाना एक अहम काम होता है लेकिन आपने कभी उनके साथ जाने के बारे में नहीं सोचा होगा, यदि आप ऐसा करेंगे तो ये उन्हें काफी राहत देगा। उन्हें मानसिक सुकून मिलेगा कि आप सच में उनके साथ हैं। याद रखें कि डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट को लेकर हर बार मन में थोड़ा डर बना रहता है।
आपको पहले से ये नहीं पता होता है कि वहां क्या होने वाला है। मगर आपकी पार्टनर किसी भी स्थिति का सामना बस आपके हाथों को थामे कर सकती है। आप वहां मौजूद रहकर प्रेगनेंसी में होने वाले बदलावों के बारे में भी सीख सकते हैं। आप अपनी पार्टनर और बच्चे की सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की शंका को दूर करने के लिए सवाल पूछ सकते हैं।

2. बेबी ही नहीं, मां की जरूरतों को भी पूरा करने पर ध्यान दें
याद रखें कि यहां सिर्फ बच्चे की बात नहीं है। यहां मां को भी पूरी देखभाल की जरूरत है। जब होने वाला बच्चा फोकस में आता है तब मां का ख्याल मन से उतर जाता है।
ये अच्छी बात है कि गर्भ में पल रहे बच्चे की जरूरतों को पूरा करने में आप कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं लेकिन ऐसे समय में आपको अपनी पार्टनर को भी नहीं भूलना चाहिए। उनकी अहमियत भी उतनी ही ज्यादा है। आप ये सुनिश्चित करें कि उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं आयी हो।

3. धैर्य रखें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें
प्रेगनेंसी के दौरान एस्ट्रोजन के अधिक स्रावित होने के कारण उनके हार्मोन्स में बहुत ज्यादा बदलाव आते हैं। इसकी वजह से आपको महसूस होगा कि वो कई बार बिना किसी कारण के बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं।
वो अपने मुताबिक अच्छा करने की कोशिश कर रही हैं। उनके बदलते व्यवहार के लिए उनपर नाराज होने के बजाय आपको धैर्य से काम लेना होगा। उन्हें ये एहसास कराएं कि इन सब बातों के लिए आप उन्हें कभी जज नहीं करेंगे। उनकी भावनाओं को आहत करने वाले काम ना करें।

4. प्रेगनेंसी का जश्न मनाएं
अंत में, आप उनके साथ गर्भावस्था के इस दौर को सेलिब्रेट करें। वो बहुत ज्यादा प्रेशर और स्ट्रेस में है। आपको ये उन्हें बताना होगा कि भले ही अभी वो मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं लेकिन इस पड़ाव को भी आप दोनों मिलकर पूरा कर लेंगे। उन्हें खुश रहने की वजह दें।



Click it and Unblock the Notifications
