Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
साधारण सी दिखने वाली कंघी कम कर सकती है लेबर पेन, जाने कैसे?
प्रसव में होने वाले दर्द को एक मां ही समझ सकती है। अगर आप भी मां बन चुकी हैं तो इस दर्द को आप भी अच्छी तरह से समझती होंगी लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लेबर पेन के दौरान महज एक कंघी पकड़ने से प्रसव की स्थिति से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है।

कैसे करता है काम
प्रसव के दौरान हाथ में कंघी पकड़ने से आपके एक्यूपंक्चर प्वांइट्स पर दबाव बनाता है जिससे नसों के सिरे हाथ के पास आ जाते हैं और दिमाग तक तेजी से मस्तिष्क की ओर पहुंचने लगती हैं। इससे पीड़ा को भूलने में मदद मिल सकती है।
ये ट्रिक तब और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गई जब एक फोटोग्राफी कंपनी ने प्रसव के दौरान हाथ में कंघी पकड़े एक महिला की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि किस तरह कंघी एक्यूपंक्चर प्वाइंट्स पर काम करती है और लेबर पेन को कम करने में मदद करती है।
इस पोस्ट पर अब तक 23,000 कमेंट आ चुके हैं। कुछ लोग इस ट्रिक को फायदेमंद बता रहे हैं तो कुछ इसे गलत मान रहे हैं। इसके कमेंट सेक्शन में कई महिलाओं ने प्रसव में होने वाले तेज दर्द से निपटने के लिए कई अन्य ट्रिक भी बताई हैं।

कंघी से हाथ के प्रेशर प्वाइंट्स पर दबाव
एक्यूप्रेशर में शरीर के कुछ बिंदुओं पर दबाव बनाने और उन्हें उत्तेजित करने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया में किसी दवा का उपयोग नहीं होता है।
कंघी को हाथ में पकड़ने से ऐसे प्रेशर प्वाइंट्स दबते हैं जो दिमाग के केमिकल्स एंडोर्फिंस को रिलीज करते हैं। ये दर्द के संकेतों को रोकने में मदद करता है। न्यूयॉर्क के एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ ने इस थ्योरी को सही बताया है।
कैसे पकड़नी है कंघी
प्रसव के दर्द को कम करने के लिए कंघी को इस तरह पकड़ें कि वो उंगलियों की सतह पर दबाव बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
