Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
'किराए की कोख' पर सरकार ने लगाई रोक, पास हुआ नया विधेयक, जाने क्या कहता है नया कानून
कर्मशियल सरोगेसी (किराए की कोख) से जुड़ा एक बिल लोकसभा में पास कर दिया गया है। जिसके तहत कमर्शियल सरोगेसी (Commercial Surrogacy) पर बैन लगा दिया है। इस विधेयक को पास करवाते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि पूरे भारत में 2 से 3 हज़ार गैर-कानूनी सरोगेसी सेंटर चल रहे हैं। इन सेंटर्स में हज़ारों विदेशी कपल बच्चे की चाह में भारत आते हैं और सरोगेसी करवाते हैं और ये पूरी प्रक्रिया अनियमित है। कमर्शियल सरोगेसी लगभग सभी देशों में बैन हो चुकी है और अब भारत का नाम भी इस सूची में दर्ज हो गया है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन, जापान, फिलीपीन, स्पेन, स्विट्जरलैंड और जर्मनी समेत अनेक देशों में व्यावसायिक सरोगेसी अवैध है।
अभी कर्मशियल सरोगेसी सिर्फ यूक्रेन, रूस और अमेरिका के कैलीफोर्निया में ही फिलहाल वैध है। इस बिल के तहत कमर्शियल सरोगेसी करने वाले लैब्स, क्लीनिक या फिर विज्ञापन देने वालों पर 10 साल की जेल और 10 लाख का जुर्माना हो सकता है।
बिल में बताया गया कि सरोगेसी सिर्फ वही शादीशुदा जोड़े करा सकते हैं जिनकी शादी साल 2015 के बाद हुई है। इतना ही नहीं जोड़ों की उम्र 23 से 55 साल के बीच होनी चाहिए।

सरोगेसी क्या है?
सरोगेसी यानी किराए की कोख, मेडिकल कारणों के अलावा कपल इसमें बच्चे पैदा करने के लिए किसी महिला की कोख किराए पर लेते हैं। किराए की कोख देने वाली महिलाओं को सरोगेट मदर कहा जाता है। आईवीएफ टेक्नोलॉजी के जरिए पति के स्पर्म और पत्नी के एग्स से बना एंब्रियो तीसरी महिला की कोख में इंजेक्ट किया जाता है। इससे जो बच्चा जन्म लेता है उसका डीएनए, सरोगेसी कराने वाले कपल का ही होता है।

अब कौन नहीं ले सकेगा सरोगेसी का सहारा
सिंगल पैरेंट, लिव-इन कपल्स, होमोसेक्शुअल कपल्स और अनमैरिड कपल्स। बिल के मुताबिक, ऐसे मामलों के लिए नेशनल सरोगेसी बोर्ड और स्टेट सरोगेसी बोर्ड बनाए जाएंगे। इन्हीं के जरिए सरोगेसी को रेगुलेट किया जाएगा। जिन कपल्स को पहले से ही बच्चे हैं, वे सेरोगेसी नहीं करा सकते। हालांकि, उन्हें एक अलग कानून के तहत बच्चा गोद लेने का अधिकार है।

फैशन बनता जा रहा है सरोगेसी
सरोगेसी यानी किराए की कोख, पिछले एक दशक में ये टर्म बहुत फेमस हो गया है। इसका फेमस होने का मुख्य वजह 'फैशन सरोगेसी' यानी सेलिब्रेटियों का सरोगेसी के जरिए मां-बाप बनने के अलावा भारत का 'सरोगेसी हब' बनना भी था। पिछले कुछ समय से सरोगेसी आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सितारों के बीच भी काफी ट्रेंड में हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे की दो बेटियां सरोगेसी से हुईं। इससे पहले शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, तुषार कपूर, सोलेह खान, सनी लियोन और फरहा खान ने भी सरोगेसी कराई है।



Click it and Unblock the Notifications