Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
आप बनने वाले हैं स्टेप फादर तो इन टिप्स के साथ बच्चों दिल में बनाएं जगह
स्टेप फादर उनको कहते हैं जिनकी खुद की संतान नहीं होती है, मतलब की बच्चों के बायोलॉजिकल पिता नहीं होते हैं। दूसरी शादी के बाद पत्नी के बच्चे, या फिर गोद लिए हुए बच्चों के पिता स्टेप फादर होते हैं। स्टेप फादर भले ही सगे पिता ना हो लेकिन वो बच्चों को अपने सगे बच्चों की तरह ही चाहते हैं और प्यार करते हैं, क्योंकि यहां पर रिश्ता अहसास से बंधा होता है। बच्चे जितने ज्यादा अपने स्टेप फादर से फैमिलियर होते जाते हैं, घुलने मिलने लग जाते हैं, उनको रिश्ता मजबूत होता जाता है।

अगर आप भी स्टेप फादर बनने वाले हैं या बन चुके हैं तो यहां पर अपने रिश्तों की सफलता के लिए आपको कुछ काम करने होंगे। जिससे बच्चो को इस बात का अहसास ही ना हो कि आप उनके स्टेप फादर हैं। बच्चे आपको चाहें और आपका भरपूर सम्मान करें-
बच्चों से बातचीत शुरू करें
अगर आप स्टेप फादर के तौर पर शुरूआत करने वाले हैं तो सबसे पहले बच्चों से बातचीत करें। उनको इस बारें में बताएं और बच्चों के सामने ये प्रॉमिस करने की कोशिश करें कि आप उनके लिए बेस्ट फादर बनेंगे, बच्चों को अपने पक्ष में लेने की कोशिश करें। वहीं परिवार के सभी सदस्यों से भी बच्चों से आपके पक्ष में अच्छी बातें करने के लिए कहें, जिससे आपका इंप्रेशन बच्चों पर अच्छा पड़ना शुरू हो जाए। फिर आपकी कोशिश ही होगी कि आप अपने प्यार और विश्वास से बच्चों का मन जीत सकें।

बच्चों की लाइफ में कहां तक जाना है
स्टेप फादर के तौर पर ये समस्या पैदा हो सकती है कि आपको बच्चों की लाइफ में किस हद तक झांकना चाहिए या जाना चाहिए। इस बारें में आपकी पत्नी आपका साथ देगी। वो अपने बच्चों के बारें में ज्यादा जानती है, उनको समझती है, इसलिए उसका सहयोग बहुत जरूरी है। क्योंकि आप उनको संभालने के दौरान एक पिता के तौर पर उनके गलत कामों पर डांटे, लेकिन उनको समझाना भी बहुत जरूरी है। यहां पर आप बहुत सख्ती नहीं दिखा सकते हैं, इसके लिए आपको बहुत काम करना पड़ेगा। लेकिन अपने आप को कहीं गलत ना साबित करें।

सगे पिता के लिए सम्मान को बढ़ावा दें
आपके बच्चे के सगे पिता कैसे भी हो, लेकिन बच्चों को उनसे नफरत ना करने दें। आप उनको उके साथ प्यार करने का बढ़ावा जरूर दें। इसके साथ ही आप उनसे मुलाकात भी करवाएं और इसके लिए प्रोत्साहित भी करें। आप उनकों बताएं कि सगे पिता की आपको इज्जत करनी है। इससे बच्चों पर आपका भरोसा और यकीन बढ़ेगा।

पिता के तौर पर स्वीकारने के लिए दवाब ना बनाएं
बच्चों पर किसी तरह का दवाब ना बनाएं, भले ही आपने उनकी मां से शादी की है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है को आपको तुरंत पिता स्वीकार करें। आपको उनको वक्त देना होगा। वक्त के साथ ही बच्चे आपके करीब आना शुरू होंगे और वो वक्त भी आएगा जब वो आपको डैड या पापा कहना शुरू कर देगें।



Click it and Unblock the Notifications
