Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
प्रेगनेंसी की उम्र से पता चल सकती है आगे की सेहत
अलग-अलग उम्र में मां बनना शरीर को अलग तरह से प्रभावित करता है। उम्र के साथ प्राकृतिक रूप से प्रजनन क्षमता कम होती जाती है। आपको बता दें कि आपके पहले बच्चे का असर आपके आगे के जीवन में आपकी खुद की सेहत पर भी पड़ता है। हाल ही में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक नए शोध में 20 से 24 साल की उम्र, 20 से 35 साल और 15 से 19 साल की उम्र में बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं की सेहत पर नजर रखी गई।

स्टडी के परिणाम
इस स्टडी के अनुसार जिन महिलाओं का पहला बच्चा 25 से 35 की उम्र के बीच हुआ था उनकी सेहत 40 की उम्र में पहुंचकर बाकि महिलाओं की तुलना में बेहतर था। 20 से 24 और किशोरावस्था में शिशु को जन्म देने वाली महिलाओं की सेहत में ज्यादा फर्क नहीं था।
किशारोवस्था में प्रेगनेंसी के नुकसान को लेकर बहुत बहस होती है लेकिन इस बारे में कोई बात नहीं करता कि किशोर लड़कियों को मां बनने के लिए 20 से 25 साल की उम्र का इंतजार क्यों करना चाहिए। हमें हमेशा लगता है कि इस मामले में थोड़ा इंतजार करना बेहतर होता है लेकिन अगर बात करें मां की आगे की जिंदगी में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की तो इस मामले में इंतजार करने वाली बात पूरी तरह से ठीक नहीं बैठती है।

इसके अलावा इस बात पर भी गौर किया गया कि जिन महिलाओं ने शादी से पहले बच्चे को जन्म दिया उनकी सेहत पर इसका क्या असर पड़ा। आपको बता दें कि स्टडी के मुताबिक जो महिलाएं पहले मां बनी और बाद में उन्होंने शादी की उनकी सेहत मध्य जीवन में सिंगल रहने वाली मांओं की तुलना में खराब थी।
ओहियो यूनिवर्सिटी की इस स्टडी से पहली बार ऐसा सामने आया है कि युवा उम्र में पहला बच्चा करने से आगे चलकर मां की सेहत खराब रह सकती है।
नोट: इस अध्ययन के परिणाम को चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं कहा जा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications