Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Behavioral Issues In Kids: बच्चे में दिख रहे हैं ये बिहेवियर इश्यू तो तुंरत सावधान हो जाएं
एक बच्चे का पालन-पोषण करना माता-पिता के लिए बहुत ही कठिन काम होता है। कई बार तो ऐसा होता है कि बच्चा क्या चाह रहा है पता नहीं चल पा रहा होता है। एक बच्चे को पालने के लिए पैरेंट्स को बहुत ही केयर करने की जरूरत होती है, क्योंकि बच्चे बहुत कोमल होते हैं, उनको आपका प्यार, कोमलता और धैर्य की जरूरत होती है। लेकिन कई बार माता-पिता इनमें से कुछ चीजों की उपेक्षा कर जाते हैं, जिससे बच्चे की लाइफ पर असर पड़ता है। ये असर उसकी आने वाली जिंदगी पर गहरा होता जाता है, जिससे वो मुश्किल से निकल पाते हैं।

बहुत सारे बच्चे ऐसे होते हैं कि उनको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है, वो अपना सामान भी फेक देते हैं। बच्चा अपने माता-पिता से झूठ भी बोलने लग जाता है। तो आपको अपने बच्चे को डांटने या फिर गुस्सा करने से पहले उसकी वजह जाननी होगी कि बच्चा आखिर ऐसा कर क्यों रहा है। वजह पता चल जाने पर उसमें आपको अपना वक्त देकर सुधाररना होगा। कई बार बच्चे बड़ों को देखकर गाली देना शुरू कर देते हैं, या फिर उन्ही की तरह से चिल्लाना शुरू करते हैं। इस बात को याद रखें कि जो आप बोलते हैं, करते हैं बच्चा उसको सबसे पहले कैच करता है। यहां, हम बच्चों में कुछ ऐसे बिहेवियर के बारें में बता रहे हैं जो आपके लिए अच्छे संकेत नहीं कहे जा सकते- लेकिन इनको जान और समझकर बच्चों के व्यवहार में सुधार कर सकते हैं-

बच्चे का लगातार रोना या गुस्सा होना
कई बार बच्चा आपकी अटेंशन पाने के लिए रोता है, जब आप उसकी बात सुन लेते हैं तो वो चुप हो जाता है। या ये भी हो सकती है कि आप उसको उतना प्यार नहीं दे रहे जिसकी उसको जरूरत है। इसलिए जब भी आपको मौका मिला उसे प्यार करें, उसको अंटेशन दे। गलें लगाकर किस करें।

बहुत बार झूठ बोलना
बहुत सारे बच्चे ऐसे भी हैं जो अपने पैरेंट्स से झूठ बोलते हैं। लेकिन पेरेंट्स को इसकी वजह जाननी जरूरी है। कई बार माता-पिता के डर के कारण बच्चा झूठ बोलने लग जाता है कि कहीं सही बात बता देंगे तो उसके पैरेंट्स डाटेंगे या फिर उसे मार पड़ेगी। बच्चे बहुत ही संवेदनशील होते हैं, ऐसे में हर माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वो उनकी गलतियों पर गुस्सा ना करें ना ही मारें, बल्कि प्यार से हर बात को समझाना शुरू करें।
बच्चा खुद के लिए बोल नहीं पाता है

अपनी बात दूसरों से ना कह पाना
अगर आपका बच्चा अपनी बात बोल नहीं पाता भले ही वो सही क्यों ना हो, लेकिन उसे डर लगता है, तो एक गंभीर बात है। स्कूल या फिर कहीं भी ऐसा जगह जहां उसको दूसरे के साथ रहना होगा, तो वो अपनी बात नहीं रख पाएगा, यहां तक की अपने भाई-बहनों के बीच भी उसे बात करने में हिचकिचाहट होगी। ऐसे में बच्चे का कॉन्फिडेंस बूस्ट करने की लगातार कोशिश करें।

जबरदस्ती दूसरे बच्चे का सामान लेना
आपका बच्चा दूसरे बच्चों के सामान को जबरदस्ती छीनता है या फिर वो सामान लेने की जिद करता है जो उसके पास पहले से ही है, तो इस बारें में आपको उस पर ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही प्यार से समझाने की भी जरूरत है, क्योंकि बच्चे को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि उसके लिए क्या सही है और गलत है, उसे ये भी पता नहीं होता है कि कौन से सामान की उसे कितनी जरूरत हैं। लेकिन अगर आप उन्हें खरीदारी की प्रेक्टिस में शामिल करते हैं, तो न केवल वे इस आदत को छोड़ना बंद कर देंगे बल्कि ये आप दोनों के लिए सही होगा।

अकेले रहने से डरना
आपका बच्चा बहुत जल्दी डर जाता है, या फिर रात को सोते वक्त उसे अकेले डर लगता है, तो सुरक्षा देने की जिम्मेदारी आप की है, उसे डरने की आदत को आपको खत्म करवाना होगा। ये बहुत ही जरूरी है, अगर ये आदत उससे नहीं जाती तो आने वाले वक्त के लिए उसके लिए मुश्किल हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
