Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Expert Tips for Board Exam: बोर्ड परीक्षा की तैयारी में काम आएंगे ये टिप्स, जानें अच्छे स्कोर के लिए क्या करें
Board Exam Preparation Tips in Hindi: हर साल, जैसे ही बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित होती हैं, छात्रों में एक नई चिंता का दौर शुरू हो जाता है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के जीवन में एक अहम मोड़ लाती हैं, क्योंकि यही परीक्षा भविष्य के रास्ते तय करती है।
इस समय कई सवाल मन में आते हैं- कैसे तैयारी करें, किसे प्राथमिकता दें, और सबसे बड़ा सवाल: मानसिक तनाव से कैसे निपटें? इन सब पर चर्चा के लिए हम एक अनुभवी जानकार प्रतिभा से बात करेंगे, जो वर्तमान में हिंदी की शिक्षिका है। बोल्डस्काई को दिए इस साक्षात्कार में वो दसवीं के बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए जरूरी टिप्स दे रही हैं।

प्रश्न 1: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों को सबसे पहले क्या ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर: सबसे पहले तो, समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए। परीक्षा के एकदम करीब आते ही छात्र पढ़ाई पर ध्यान लगाते हैं, यदि आप पहले से ही एक ठोस योजना के साथ चलें, तब तक कोई भी चुनौती बड़ी नहीं लगती। रोज़ाना कुछ समय अपने कमजोर और मजबूत विषयों के लिए निकालें और उन्हें अच्छे से समझने की कोशिश करें। खुद को घबराने से बचाने के लिए टाइम टेबल बनाना सबसे जरूरी है।
प्रश्न 2: बोर्ड परीक्षा के लिए मानसिक तनाव से कैसे निपटें?
उत्तर: मानसिक तनाव परीक्षा के दौरान सामान्य है, लेकिन इसे दूर करने के लिए कुछ आसान तरीके हैं। लेकिन यह समझना जरूरी है कि तनाव थोड़ा सा अच्छा होता है, क्योंकि यह हमें फोकस करने में मदद करता है। सबसे पहली बात, खुद को शांत रखने के लिए गहरी सांसें लें, थोड़ी देर के लिए योग करें, और अगर हो सके तो बाहर ताजगी लेने जाएं। सोशल मीडिया और अनावश्यक बातों से थोड़ा दूर रहें। नियमित आराम और अच्छी नींद भी मानसिक शांति में मदद करती है।
प्रश्न 3: क्या छात्रों को हर विषय पर समान ध्यान देना चाहिए या कुछ विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए?
उत्तर: हर छात्र का ध्यान विभिन्न विषयों में अलग-अलग होता है। लेकिन, आमतौर पर यह सलाह दी जाती है कि छात्रों को उन विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जो उन्हें कठिन लगते हैं। साथ ही, आसान विषयों पर भी निरंतर अभ्यास करना चाहिए। 10वीं और 12वीं में कुछ विषय गणित, विज्ञान, या अंग्रेजी जैसे चुनौतीपूर्ण होते हैं। इन विषयों के लिए अधिक समय देना चाहिए, लेकिन बाकी विषयों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हिंदी, संस्कृत जैसे विषय जो बच्चों को आसान लग सकते हैं, लेकिन इन्हीं विषयों में अच्छा प्रदर्शन करके अपने ओवरआल परसेंटेज को बढ़ा पाएंगे।
बड़े लक्ष्य की जगह छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं। एक दिन में एक विषय खत्म करने या एक अध्याय पूरा करने का लक्ष्य रखें। इससे आपको उत्साह मिलेगा और आप थकेंगे नहीं।
प्रश्न 4: क्या छात्रों को रात में देर तक पढ़ाई करनी चाहिए?
उत्तर: रात में देर तक पढ़ाई करना छात्रों के लिए ठीक नहीं है, खासकर जब परीक्षा के दिन नजदीक हों। पर्याप्त नींद लेना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि अध्ययन करना। नींद से दिमाग ताजगी से भरा रहता है, जिससे बेहतर परिणाम मिलते हैं। हालांकि, रात में थोड़ी देर पढ़ाई की जा सकती है, लेकिन इसे सीमा में रखना चाहिए। दिन का समय अधिक उपयोगी होता है जब दिमाग तरोताजा और सक्रिय होता है।
प्रश्न 5: कोई ख़ास टिप जो आप बच्चों को डेटशीट आने पर देना चाहेंगी?
उत्तर: अब जब बोर्ड्स की डेटशीट आ गई है तो बच्चों को अपनी रणनीति पर काम करना चाहिए। बोर्ड्स की रणनीति में सबसे ज़रूरी पिछले वर्षों के प्रश्नपात्र और मॉक टेस्ट हैं। पिछले साल के बोर्ड पेपर और मॉक टेस्ट देने से परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलती है।
सप्ताह में एक बार या दो बार मॉक टेस्ट लें। इससे आपको समय प्रबंधन, प्रश्नों को हल करने की गति और परीक्षा के दबाव का सामना करने में मदद मिलेगी। वहीं पिछले साल के पेपर को हल करना आपको पेपर के प्रकार और सवालों के पैटर्न से परिचित कराता है।
अगर किसी टॉपिक या विषय में दिक्कत हो रही हो, तो अपने टीचर से मदद लें। आजकल ऑनलाइन भी बहुत सारे शैक्षिक प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां आप मदद ले सकते हैं। सवाल पूछने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आप जितना जल्दी मदद लेंगे, उतना जल्दी आप अपनी कमजोरियों को दूर कर पाएंगे और परीक्षाओ के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर पाएंगे।
जब भी लगे कि आप पढ़ते पढ़ते थक गए हैं, थोड़ी देर के लिए अपनी पसंदीदा चीज़ें करें, जैसे म्यूजिक सुनना, किताबें पढ़ना, या दोस्तों से मिलना। परीक्षाओं की कड़ी मेहनत के बीच अपना ध्यान रखना भी बेहद ज़रूरी होता है। इस दौरान हेल्दी डाइट लें। हरी सब्जियां, फल, और पर्याप्त पानी पीने से आपका शरीर और दिमाग दोनों बेहतर काम करते हैं, और थोडा समय निकालकर योग व व्यायाम भी करें।



Click it and Unblock the Notifications
