Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
शिशुओं को दालचीनी खिलानी चाहिए या नहीं, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Can Babies Have Cinnamon: बहुत सारी माएं जब बच्चे को सॉलिड फूड देना शुरू करती हैं तो उसके भोजन में दालचीनी भी शामिल करती हैं, ऐसा कहा जाता है कि दालचीनी बच्चों के पेट के लिए अच्छी होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर दालचीनी को कम मात्रा में बच्चों को दिया जाए तो यह उनके लिए बिलकुल सुरक्षित है।
ज्यादातर बच्चे दालचीनी को आसानी से पचा लेते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसे बच्चे के भोजन बहुत कम मात्रा में मिलाएं, क्योंकि यह बच्चे का पेट खराब कर सकती है और उन्हें दस्त या एलर्जी जैसे परेशानी पैदा हो सकती है।

ये दालचीनी चुनें
बच्चों के लिए आप अपने सीलोन दालचीनी को चुन सकते हैं। इसकी जगह पर बाजारों में मिलने वाली कैसिया दालचीनी से दूर रहें। आइए जानते हैं बच्चों के लिए दालचीनी के फायदे-
एंटीऑक्सीडेंट गुण
दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। ये एंटीऑक्सीडेंट आपके बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करने में सहायता कर सकते हैं।
एंटीइंफ्लेमेटरी गुण
दालचीनी में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो कुछ समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि ये प्रभाव शिशुओं की तुलना में वयस्कों पर अधिक फायदेमंद होती है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करें
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि दालचीनी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। जिन लोगों के घर में किसी को डायबिटीज होती है, तो ऐसे में बच्चे को भी ब्लड शुगर होने का खतरा होता है।
इम्यूनिटी पावर को बढ़ाएं
दालचीनी का सेवन करने से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और उनको संक्रामक रोग होने की संभावना पूरी हो सकती है।
दांतों के लिए अच्छी
दालचीनी दाँतों और मसूड़ों की रक्षा करती हैं। भुनी हुई दालचीनी से दाँतों की मालिश करने से दाँतों की सड़न रूक जाती हैं, और मसूड़ों के दर्द से राहत मिलती है साथ ही इससे खून आना भी बंद हो जाता है।
एक्जिमा के लिए राहत
दालचीनी बच्चों की त्वचा के लिए भी अच्छी होती है और त्वचा को प्रदूषकों से बचाती है। एक्जिमा जैसी बीमारी से भी राहत देती है।



Click it and Unblock the Notifications
