Latest Updates
-
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम
Bharti Singh Son Diet: भारती सिंह बेटे को डाइट में खिलाती है ये सारी चीजें, ऐसा है गोले का डेली रुटीन
'लाफ्टर क्वीन'मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह, बिजी होने के बावजूद भी बतौर मां अपने मदरहुड को खूब एंजॉय कर रही हैं। मां बनने के बाद से ही भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और व्लॉग्स के जरिए वह अपने बच्चे और अपने मदरहुड एक्सपीरियंस को फैंस के साथ शेयर करती रहती है।
हाल ही में, कॉमेडियन ने फैंस के साथ अपने बेटे के डाइट का खुलासा करते हुए बताया कि वो गोला उर्फ लक्ष्य लिंबाचिया को हेल्दी डाइट में क्या देती है। अगर आप भी अपने बच्चें के लिए हेल्दी डाइट की खोज में है, तो गोला की डाइट से आपको भी काफी मदद मिल सकती है।

10 महीने ही ब्रेस्टफीड करवाया
अपने वी-लॉग में भारती ने शेयर किया कि उन्होंने अपने बेटे गोला को दस महीने तक ब्रेस्टफीडिंग करवाई है। इसके बाद उन्होंने बताया कि उनका बेटा रोज घर पर बना खाना ही खाता है जैसे कि नाचनी, बाजरा और जौ। इसके साथ ही भारती ने यह भी कहा कि 10 महीने के होने के बाद उनके बेटे के दांत निकलने लगे थे जिसकी वजह से उनके लिए बेटे को दूध पिलाना मुश्किल हो गया था।
मीठे से दूर रखती है बेटे को
गोला सब्जियां, खिचड़ी और घर पर बना खाना ही खाता है लेकिन उन्होंने अब तक उसे चीनी खिलाना शुरू नहीं किया है और आगे भी नहीं देने वाली हैं। इसके अलावा कॉमेडी क्वीन ने यह भी कहा कि वो गोला के फूड को बहुत ज्यादा मैश नहीं करती हैं और अगर थोड़ा मैश करने की जरूरत भी है, तो वो हाथ से ही मैश कर के खिलाती हैं।

रोटी, दाल और सब्जी खाता है गोला
वीडियो में भारती ने अपने बेटे की डेली रूटीन शेयर करते हुए कहा कि उनका बेटा मालिश से पहले फ्रूट जूस पीता है और इसके बाद नहाकर सो जाता है। इसके अलावा वो अपने बेटे को रोटी, दाल, सब्जी और चावल भी खिलाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
