Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
प्रेग्नेंसी में आम खाना चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
Can Pregnant Women Eat Mangoes: गर्मियों का सीजन आते ही फलों के राजा आम का नाम सुनकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन यदि आप गर्भवती (Pregnant) हैं, तो आपके मन में अपनी क्रेविंग्स को लेकर एक बड़ा सवाल जरूर उठता होगा कि क्या प्रेग्नेंसी में आम खाना पूरी तरह सुरक्षित है? घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर यह कहकर आम खाने से मना करते हैं कि इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे गर्भपात (Miscarriage) का खतरा हो सकता है। वहीं आधुनिक मेडिकल साइंस कुछ और ही कहता है। तो आखिर सच क्या है? क्या गर्भावस्था में आम खाना वाकई बच्चे के लिए अमृत है या फिर कोई अनजाना खतरा? आइए जानते हैं गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर चांदनी सहगल से की प्रेग्नेंसी में आम खाना चाहिए या नहीं...

प्रेग्नेंसी में आम खाना सुरक्षित है या नहीं? जानिए डॉक्टर की राय
गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर चांदनी सहगल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान पका हुआ आम खाना पूरी तरह से सुरक्षित और सेहतमंद है। आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपको नॉर्मल प्रेग्नेंसी है तो ये आपके लिए बिल्कुल सेफ है। लेकिन केवल एक ही शर्त होती है की आप उसे सीमित मात्रा में खाएं। यदि आप सीमित मात्रा में और सही तरीके से आम खाती हैं, तो यह आपकी प्रेग्नेंसी डाइट का एक बेहतरीन हिस्सा बन सकता है।
डॉक्टर ने बताया कब न खाएं आम
जेस्टेशनल डायबिटीज (Gestational Diabetes)
अगर आपको डायबिटीज है प्रेग्नेंसी के दौरान लेकिन कंट्रोल में है तो आप एक छोटे पोर्शन में आम ले सकते हो। वरना आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, जिससे जेस्टेशनल डायबिटीज गर्भावस्था के दौरान होने वाली शुगर की बीमारी का खतरा पैदा हो जाता है। मगर आपको डायबिटीज हाई लेवल की है तो आप भूलकर भी आम न खाएं वरना भारी नुकसान हो सकता है।

वजन का तेजी से बढ़ना
आम में कार्बोहाइड्रेट्स काफी ज्यादा होते हैं। अत्यधिक आम खाने से गर्भावस्था में जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ सकता है, जिससे डिलीवरी के वक्त मुश्किलें आ सकती हैं। अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आम खाने से परहेज करें।
पेट में गर्मी और दस्त
आम की तासीर गर्म होती है। एक साथ 2-3 आम खा लेने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे पेट खराब होना, दस्त या मुहांसे होने की समस्या हो सकती है। अगर आपका पेट खराब हो तो आम न खाएं।
एसिडिटी में न खाएं आम
जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत ज्यादा एसिडिटी की समस्या है तो आम आपके लिए नहीं है। अगर आप इस दौरान आम खाते हैं तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
गर्भावस्था में आम खाने के 4 जबरदस्त फायदे
आम केवल स्वाद में ही लाजवाब नहीं होता, बल्कि यह गर्भावस्था के दौरान शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है नीचे आम खाने के4 फायदों के बारे में भी बताया गया है।
शिशु के दिमागी विकास के लिए फोलिक एसिड: आम में प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड होता है, जो गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास (Neural Tube Defects से बचाव) के लिए बेहद जरूरी है।
एनीमिया (खून की कमी) से बचाव: इसमें मौजूद आयरन मां के शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखता है और विटामिन सी इस आयरन को शरीर में एब्जॉर्ब (सोखने) करने में मदद करता है।
पाचन दुरुस्त और कब्ज से राहत: प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है। आम में मौजूद हाई फाइबर और पानी की मात्रा पाचन तंत्र को ठीक रखती है।
इम्युनिटी बूस्टर: विटामिन ए और सी से भरपूर होने के कारण यह गर्भवती महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
गर्भवती महिलाएं एक दिन में कितने आम खा सकती हैं और क्या है सावधानियां?
अगर आप अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो आम खाते समय इन बातों का गांठ बांध लें
सही मात्रा: एक दिन में आधा या अधिकतम एक मध्यम आकार का आम खाना ही सुरक्षित है।
खाने का सही समय: आम को कभी भी रात के खाने के साथ या उसके बाद न खाएं। इसे सुबह या दोपहर के स्नैक्स के रूप में खाना सबसे बेस्ट है।
अच्छी तरह धोएं: आम को खाने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले पानी में भिगोकर रख दें, ताकि उसकी प्राकृतिक गर्मी (तासीर) कम हो जाए और ऊपर लगा केमिकल पूरी तरह साफ हो सके।
मैंगो शेक न पिएं: प्रेग्नेंसी के दौरान मैंगोशेक, आम पन्ना आदि का सेवन न करें क्योंकि ये शुगर से भरपूर होते हैं जो बीमारियों को न्यौता देते हैं। आप बिना चीनी के मैंगोशेक पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
