Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चों के लंच बॉक्स में कभी भी पैक न करें ये चीजें, टेस्ट के चक्कर में कहीं बिगड़ न जाएं सेहत
बच्चे अक्सर खाना खाने में आनाकानी करते हैं, यही कारण है कि जब बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी लंचबॉक्स पैक करने की बात आती है, तो मांए अक्सर असंमजस में पड़ जाती हैं कि ऐसा बच्चे के लंचबॉक्स में क्या दे, जो बच्चा बिना मुंह बनाए खा लें और टिफिन खाली करके ही घर लौटें।
आजकल के बच्चे घर के सादे खाने से ज्यादा जंक फूड और फास्ट फूड खाना पसंद करते हें। शुगरी आइटम्स भी काफी पसंद करते हैं। इसलिए माएं अक्सर बच्चे को टिफिन में ये ही सब पैक करके दे देती है ताकि बच्चा घर भूखा न लौटे। आप कभी कभार वीकेंड या फिर किसी खास मौकों पर इन चीजों को बच्चे के टिफिन में पैक करके दे सकती हैं लेकिन रोजाना ऐसा करने से बचें। वरना कई हेल्थ इश्यूज हो सकते है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें आपको बच्चों के टिफिन में पैक करने से बचना चाहिए।

इंस्टेंट नूडल्स देने से बचे
अगर आप स्कूल के लिए बच्चे का टिफिन पैक कर रही हैं तो लंच बॉक्स में इंस्टेंट नूडल्स देने से बचें। ये मैदा निर्मित होने के साथ ही प्रिजर्वेटिव्स मौजूद होते है। इनका न्यूट्रिशियन वैल्यू न के बराबर होता है। इन नूडल्स में केवल खाली कैलोरी होती है और ये आंत के लिए भी हानिकारक होते हैं।
फ्राइड फूड
ज्यादा तला हुआ खाना बच्चे की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य को कई बीमारियों का रिस्क हो सकता है जैसे मोटापा और डायबिटीज, ब्लड प्रेशर। यह खाना काफी एडिक्टिव होता है इसलिए बच्चों को इनकी आदत भी लग सकती है। इसलिए ज्यादातर फ्राइड फूड जैसे फ्रेंच फ्राइज़, फ्राइड चिकन आदि लंच में देने से बचें।
बचा हुआ खाना पैक करके न दें
अक्सर माता-पिता जल्दबाजी में रात का बचा हुआ खाना बच्चों को लंच बॉक्स में पैक करके दे देते हैं। गर्मी के दिनों में खाना टिफिन में बंद पड़ा-पड़ा जल्दी खराब हो जाता है और बदबू मारने लगता है। इस बात की भी संभावना होती है कि खाना जल्द ही खराब हो सकता है और बच्चों को इसका एहसास नहीं हो सकता है। इससे फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।

पैकेड स्नैक्स
अगर आपका बच्चा हाई प्रोसेस्ड स्नैक्स जैसे की चिप्स, कुकीज और पैक्ड फूड खाने की जिद करता है तो उन्हें ऐसा कभी कभार आप दे सकती हैं लेकिन इन्हें लंचबॉक्स में देने से बचें।क्योंकि इनमें नमक, शुगर और अन हेल्दी फैट्स आदि की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिन्हें खाने से मोटापा और दूसरी बीमारी होने का खतरा रहता है।
मेयोनीज को अवॉइड करें
आजकल लोग स्वाद के चक्कर सैंडविच, सलाद और पास्ता में जरुरत से ज्यादा मेयोनीज का इस्तेमाल करने लगे हैं। अगर आप बच्चें को कुछ क्रीमी स्नैक्स या लंच देना चाहते हैं तो मेयोनीज की जगह नींबू, हंग कर्ड और ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेयोनीज में बहुत ज्यादा कैलोरी, फैट बहुत अधिक होती है, इसलिए इसके नियमित सेवन करने से बच्चे का वजन बढ़ सकता है। एक चम्मच मेयोनीज में 100 ग्राम कैलोरी होती है।
क्या दे बच्चे को लंच बॉक्स में
बच्चों के लिए एक आइडियल लंच बॉक्स वो होता है, जो सेहतभरा, स्वादिष्ट और खाने में आसान हो। आप चाहे तो बच्चें को एग सैंडविच या पराठा बनाकर दे सकती हैं। दही या पनीर से बने डिशेज ट्राय कर सकती हैं। इसके अलावा चीले खाने में टेस्टी और हेल्दी होते हैं। बच्चे सिर्फ टेस्टी और अट्रेक्टिव फूड आइटम्स खाना पसंद करते हैं, इसलिए आप रोजमर्रा की सब्जियों के साथ एक्सपैरिमेंट करना शुरु कर दें, ताकि बच्चा इन्हें खाने से मुंह न बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
