Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बेबी होने के बाद मैरिड लाइफ में आ सकती हैं ये प्रॉब्लम्स, इस तरह करें इसे हैंडल
बच्चा होने के बाद एक कपल के जीवन का नया अध्याय शुरू हो जाता है। साथ ही साथ, उनकी जिम्मेदारियां भी पहले की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाती हैं। ऐसे में उनके बीच थोड़ी बहुत अनबन होना आम है। यह देखने में आता है कि बच्चा होने के बाद अक्सर कपल्स के बीच की समस्याएं पहले से अधिक बढ़ जाती है।
यही वह वक्त होता है, जब दोनों पार्टनर को समझदारी के साथ अपने रिश्ते को हैंडल करना चाहिए। साथ ही साथ, उन्हें अपनी नई जिम्मेदारी को भी समझदारी से मिलकर उठाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही मैरिज प्रॉब्लम्स और उनके समाधान के बारे में बता रहे हैं, जिनका सामना कपल्स को बच्चा होने के बाद करना पड़ता है-

एक-दूसरे को समय ना दे पाना
बच्चा होने के बाद अक्सर कपल्स यह शिकायत करते हैं कि उनका पार्टनर अब उन्हें समय नहीं देता है या फिर पार्टन का अब उसमें इंटरस्ट नहीं रह गया है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनका अधिकतर अपने काम या फिर बच्चे को संभालने में चला जाता है। न्यू पैरेंट्स के साथ यह समस्या बेहद आम है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप नाइट शेड्यूल प्लॉन करें। रात के समय दोनों एक साथ होते हैं। भले ही उस समय बेबी उठा हुआ है, तो आप उसे संभालने के साथ-साथ अपने पार्टनर को भी वक्त दें। ऐसे में उनके बीच का बॉन्ड और भी मजबूत होगा।
गलतफहमियां बढ़ जाना
यह देखने में आता है कि न्यू पैरेंट्स अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में इतना बिजी हो जाते हैं कि उनके बीच का आपसी कम्युनिकेशन काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में उनके बीच गलतफहमियां बढ़ने लगती है। इतना ही नहीं, वे एक-दूसरे को लेकर तरह-तरह की धारणाओं को सच मानने लगते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप अपने बिजी लाइफ शेड्यूल में से भी कुछ वक्त अपने पार्टनर के लिए अवश्य निकालें। उस समय एक-दूसरे से बात करें और एक-दूसरे की जरूरतों व समस्याओं को समझने का प्रयास करें।
फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स होना
बेबी होने के बाद घर का खर्च बढ़ जाना लाजमी है। इतना ही नहीं, इस दौरान महिला भी अपनी जॉब से ब्रेक लेती है, ऐसे में फाइनेंशियल दबाव बढ़ जाता है। जिसके कारण अक्सर कपल्स के बीच तनाव पैदा होने लगता है और उनके बीच छोटी-छोटी बात पर बहस हो सकती है। ऐसे में इस वित्तीय तनाव को मैनेज करने के लिए आप पहले से ही घर का बजट बनाएं। साथ ही, अतिरिक्त खर्चों पर कुछ वक्त के लिए लगाम लगाएं, जब तक कि सब कुछ ठीक ना हो जाए।
बच्चे को संभालने को लेकर बहस होना
बेबी को संभालना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। खासतौर से, अगर बेबी जब बहुत छोटा होता है तो ऐसे में हर किसी को हमेशा उसके पास होना बेहद जरूरी होता है। कई बार बच्चे को संभालने को लेकर अक्सर कपल्स के बीच झगड़े होते हैं। ऐसे में आपको जिम्मेदारियों का सही तरह से बंटवारा करना होगा। इसमें दोनों ही पार्टनर की आपसी सहमति होनी चाहिए। लेकिन अगर आप दोनों मिलकर इस जिम्मेदारी को उठाने में असमर्थ हैं तो ऐसे में परिवार के अन्य सदस्यों या फिर किसी फुल टाइम मेड की मदद भी ली जा सकती है।
नींद की कमी के कारण चिड़चिड़ापन
नए पैरेंट्स को अपने नवजात शिशु की देखभाल करने के लिए कई बार देर रात तक जागना पड़ता है। ऐसे में उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिससे उनमें चिड़चिड़ापन आ जाता है या फिर वे हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करने लगते हैं। ऐसे में रिलेशन में प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। इस समस्या को सुलझाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप बारी-बारी से बच्चे को संभाले। अगर संभव हो तो दिन में जब बेबी सो रहा है तो आप भी एक छोटी झपकी अवश्य लें। इसके अलावा, आप कुछ घंटों के लिए बच्चे की देख-रेख करने के लिए दाई को किराए पर ले सकते हैं ताकि आप सो सकें।



Click it and Unblock the Notifications
