Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Parenting Tips: होमवर्क करने से जी चुराता है बच्चा, ये तरीके कर सकते हैं आपकी मदद
होमवर्क का नाम सुनते ही आपके बच्चे के पसीने छूटने लगते है? और होमवर्क नहीं क्या करने के लिए वो बहाने बनाने लगता है। जब भी आप बच्चे को होमवर्क करने के लिए कहती हैं तो वह मुंह बना देता है। अगर आपका बच्चा भी होमवर्क के समय ये सभी चीजें करता है, तो इसका सीधा सा एक मतलब निकलता है कि आपके बच्चे के लिए होमवर्क एक बोझ है और वो उससे बचना चाहता है।
तो यहां हम कुछ ऐसे तरीके बता रहे है, जो बच्चों को होमवर्क करने में मदद कर सकते हैं। क्योंकि किसी भी नजरिए से होमवर्क करने से जी चुराना सही नहीं है।

पैरेंट्स का सपोर्ट
होमवर्क करते समय आप बच्चे के पास ही बैठें और पढ़ाई में उसकी मदद करें। काम पूरा करने की कोई डिमांड ना रखें और ना ही बच्चे पर प्रेशर बनाएं। प्यार से उसके साथ बैठकर उसे सिखाएं और टाइम लें। बच्चा बिना प्रेशर के जल्दी चीजें सीखते हैं।
टाइम टेबल सेट करें
ज्यादात्तर पैरेंट्स ही बच्चों के लिए टाइम-टेबल बनाते हैं। इसमें थोड़ा बदलाव कीजिए। बच्चे को अपना टाइम टेबल बनाने दें। इसमें स्कूल से आने के बाद से लेकर शुरूआत करने को कहें। इसमें उनके खेलने से लेकर सोने तक को शामिल करें। ऐसा करने से वो अपनी पसंद से होमवर्क का समय निकालेगा। इससे बच्चे में टाइम मैनजमेंट की क्षमता बनेगी। बच्चे की उम्र के हिसाब से पर 15 मिनट, 30 मिनट या एक घंटा भी निर्धारित किया जा सकता है।
धैर्य रखें
बच्चे को होमवर्क हमेशा शांति और धैर्य के साथ करवाएं। हर बच्चे की सीखने और समझने की क्षमता अलग होती है। बच्चे को होमवर्क करवाते वक्त आप कोई दूसरा काम न करवाएं। इससे न आपका काम हो पायेगा न ही बच्चे का होमवर्क। होमवर्क करवाते हुए बच्चे के सामने कभी गुस्सा न करें, बच्चे इससे डरने लग जाते है। बच्चा जो भी पूछे, धैर्य के साथ जवाब दें।
खेल-खेल में सिखाएं
शुरुआत में होमवर्क करना बच्चे के लिए बोरियत भरा हो चुका होता है। इसलिए अगर आप बच्चे के लिए होमवर्क को आसान बनाना चाहती हैं तो स्मार्ट तरीका अपनाएं। खेल-खेल में सिखाने की कोशिश करें। बच्चा छोटा है तो गेम एक्टिविटीज से उसे कलर्स नेम और एल्फाबेट सिखाएं। ऐसे खेल-खेल में बच्चे की लर्निंग स्किल्स भी इम्प्रूव होगी।
जबरदस्ती होमवर्क न कराएं
देर रात को, कहीं बाहर से आने के बाद या तुरंत पहले होमवर्क न करवाएं। ये बच्चा का सोने का समय होता है और इस वक्त होमवर्क करना बच्चे के लिए टॉर्चर से कम नहीं होता है। अगर आपने इस समय होमवर्क करवा भी दिया तो भी बच्चा सिर्फ काम टालने की तरह इसे पूरा करेगा।
जगह चुनें
होमवर्क के लिए हवादार और रौशनी से भरपूर कमरा या जगह चुनें। उस जगह का माहौल ऐसा हो जहां बच्चा पढ़ाई में मन लगा सकें। चाहें तो बच्चे के लिए एक ऐसी जगह चुनें वहां कुछ ऐसी डेकोरेशन भी करें, जिन्हें देखकर बच्चा पढ़ाई में मन लगा सकें। शांत जगह बच्चे के मन में तरोताजगी रहेगी और शांत वातावरण में वह फोकस भी अच्छे से कर पायेगा।
बच्चे को खेलने दे
बच्चे के खेलने के समय से कभी समझौता न करें। चाहे आधे घंटे के लिए ही सही, उसको पहले होमवर्क करवाए फिर उसे खेलने के लिए भेजे। बच्चा एक्साइटमेंट में होमवर्क में इंट्रस्ट लेगा।



Click it and Unblock the Notifications
