Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Summer Health Tips For Kids: चिलचिलाती धूप और लू से बच्चों को बचाना है तो डाइड में शामिल करें ये 7 चीजें
How to Protect Kids from Heat Wave: इस चिलचिलाती प्रचंड गर्मी का प्रकोप जितना ज्यादा बढ़ रहा है बच्चों और बुजूर्गों की सेहत पर असर साफ नजर आ रहा है। सड़ी गर्मी में थोड़ा भी काम करने या बाहर जाने में बच्चे इतने ज्यादा थक जा रहे हैं कि चिड़चिड़े हो जा रहे हैं। जहां स्कूल की छुट्टी होने पर गर्मी का मौसम बच्चों के लिए जितना मजेदार होता है, उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है। तेज धूप, लू, पसीना और डिहाइड्रेशन बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। खासतौर पर छोटे बच्चों का शरीर जल्दी पानी खो देता है, जिससे कमजोरी, उल्टी, चक्कर और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सिर्फ बाहर खेलने से रोकना ही काफी नहीं, बल्कि बच्चों की डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना बेहद जरूरी है जो शरीर को अंदर से ठंडक और हाइड्रेशन दें। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा गर्मियों में भी एक्टिव, हेल्दी और एनर्जेटिक रहे, तो उसकी डाइट में ये 7 समर सुपरफूड्स जरूर शामिल करें।

गर्मियों में बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने के आसान उपाय
दिनभर पर्याप्त पानी पिलाएं
बच्चों को हर थोड़ी देर में पानी पीने की आदत डालें।
बाहर खेलने का सही समय चुनें
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में खेलने से बचाएं।
हल्के और सूती कपड़े पहनाएं
कॉटन कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक कम दें
इनसे शरीर में गर्मी और डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है।
घर का ताजा खाना खिलाएं
ताजे फल, सलाद और घर के बने ड्रिंक्स ज्यादा दें।
बच्चों में लू लगने के संकेत पहचानें
अगर बच्चे में ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:
तेज बुखार
बार-बार प्यास लगना
चक्कर आना
उल्टी या कमजोरी
बहुत ज्यादा पसीना आना
सुस्ती और चिड़चिड़ापन।
1. तरबूज जो शरीर को रखे ठंडा और हाइड्रेटेड
तरबूज गर्मियों का सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। इसमें लगभग 90% पानी होता है, जो बच्चों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। आप अपने बच्चे की डाइड में इसे जरूर शामिल करें। एक तरबूज में कई फायदे छिपे होते हैं जैसे कि ये डिहाइड्रेशन से बचाता है, शरीर को तुरंत ठंडक देता है इसमें विटामिन A और C है जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
2. खीरा जो पेट और शरीर दोनों को रखे कूल
खीरा बच्चों के लिए नेचुरल कूलिंग फूड है। इसमें पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। छोटा सा खीरा न सिर्फ खाने में टेस्टी लगता है बल्कि ये पेट को ठंडा रखता है, कब्ज और एसिडिटी कम करता है साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। आप अपने बच्चे के टिफिन में या फिर सलाद में इसे दे सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए नमक या चाट मसाले के साथ उसमें थोड़ा नींबू निचोड़ दें।
3. दही जो गर्मी में पेट का सबसे अच्छा दोस्त है
दही शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी मजबूत बनाता है। आप गर्मी में अपने बच्चे की डाइट में इसे जरूर शामिल करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि आप दही को सुबह और दिन में ही दें और रात में देने से परहेज करें। दही पेट को हेल्दी रखता है और हीट स्ट्रोक का खतरा कम करता है। साथ ही गर्मियों में ये बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करता है। बच्चों को दही को लस्सी के रूप में भी दे सकते हैं जिसे वो खुश होकर पी लेते हैं।
4. नारियल पानी गर्मियों में एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक
गर्मियों में बच्चों को एनर्जी देने के लिए नारियल पानी सबसे हेल्दी विकल्प है। बच्चे इसे खुश होकर पी भी लेते हैं और ये सेहत के लिए किसी वरदान से कम भी नहीं है। गर्मियों में नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करता है और शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है। साथ ही थकान और कमजोरी दूर करता है।
5. आम पना है लू से बचाने का देसी उपाय
पके हुए आम खाने में जितने टेस्टी होते हैं कच्चे आम उतने ही लाभदायक। आप कच्चे आम से बना आम पना बच्चों को दें जो उन्हें लू से बचाने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। दोपहर में इसे पीने से हीट स्ट्रोक का डर दूर होता है और ये पेट को ठंडा रखता है।
6. पपीता पाचन और हाइड्रेशन दोनों के लिए फायदेमंद
पपीता गर्मियों में बच्चों की पाचन समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसे खाने से कब्ज से राहत मिलती है और ये शरीर को ठंडा भी रखता है। इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर तत्व गर्मी में फायदेमंद होते हैं।
7. ओट्स और हल्का दलिया
गर्मी में बच्चों को भारी और तला-भुना खाना कम देना चाहिए। ऐसे में ओट्स और दलिया बेहतर विकल्प हैं। ये आसानी से पच जाता है और पेट को हल्का रखता है साथ ही लंबे समय तक एनर्जी देता है।
बार-बार प्यास लगना, कमजोरी, चक्कर आना, सुस्ती और ज्यादा पसीना आना डिहाइड्रेशन के संकेत हो सकते हैं।
हाँ, नारियल पानी बच्चों के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
