Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
ऐसे मजेदार तरीको से बताएं कि आप प्रेग्नेंट हैं
जब आप जान लेती है कि आप गर्भवती हैं तो ऐसा लगता है कि फटाफट सभी को यह खुशखबरी दे दी जाएं। लेकिन आपको यह ध्यान में रखना होगा कि कब और कैसे यह खुशखबरी परिवारजनों, रिश्तेदारों और बाकी सभी को दी जाएं। इसके लिए आपको कुछ खास प्लान करना होगा जो आपके लम्हे को बेहद प्यारा और यादगार बना दे।
कब बताएं कि आप गर्भवती हैं?
अक्सर कुछ कपल्स अपने मां बाप बनने की खुशी को परिवार और मित्रों से थोड़े समय बाद यानि महिला के गर्भधारण करने के लगभग तीन महीने बाद बताते हैं। क्यूंकि उन्हे ड़र होता है कहीं शुरूआती दौर में कोई दिक्कत न हो जाएं। वहीं कुछ मस्त पति पत्नी अपनी गुड न्यूज कोसभी के साथ बांट देते है उन्हे इस बात का भय नहीं होता है कि कुछ गलत होने पर लोग क्या कहेगे। वह सभी के साथ एंजाय करते हुए अच्छा समय व्यतीत करना चाहते हैं।

पकाएं बेबी फूड
लोगों को आकर्षक अंदाज में बताने के लिए घर पर सभी को खाने पर बुलाएं और सभी को बेबी फूड सर्व करें। जैसे - बेबी गाजर, बेबी बैक रिव्स, बच्चों के कप में सेब का जूस आदि। वैसे तो लोगों का ध्यान खाने की इस आकर्षक और रोचक थीम पर चला जाएगा लेकिन अगर वह गौर न फरमाएं तो उनका अटेंशन बेबी फूड की ओर खीचें। फिर देखिएगा उनके चेहरे की रौनक और आश्चर्य का कॉम्बीनेशन, जिसकी प्रतिक्षा वह आपसे किए हुए थे।
घोषणा को करें तस्वीरों में कैद
जब आपका पूरा परिवार और सभी फ्रैंड्स इकट्ठे हो जाएं तो आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर एक ग्रुप फोटो खिंचवाने के लिए सभी को बुलाएं और जैसे ही सभी स्नैपशॉट के लिए रेडी हों तेजी से नन्हे मेहमान के आने की चिल्लाकर घोषणा कर दें उसके बाद फटाफट क्लिक कर लें। सभी के
सरप्राइज चेहरों को फोटो आपको हमेशा अपने बच्चे के साथ जोड़ कर रखेगा। वहीं सभी का प्यारा रिएक्शन भी देखने को मिल जाएगा।
टी - शर्ट देकर बताएं कि अब आपका प्रमोशन होने वाला है
यह एक मजेदार ऑप्शन है कि आप आप अपनी फैमिली को अपने आने वाले बच्चो के बारे में बता सकते हैं। जी हां, परिवार के लोगों को उनके बच्चे के होने वाले रिश्ते जैसे - दादा, दादी, चाचा, मामा, बुआ आदि के कैप्शन के साथ लिखी हुई टी - शर्ट गिफ्ट करें। जैसे ही वह टी - शर्ट खोलेगे उन्हे समझने में बिल्कुल भी देर नहीं लगेगी कि अब उनका प्रमोशन होने वाला है। इन पलों को कैद करने के लिए साथ में कैमरा रखे ताकि उनके रिएक्शन बाद में शेयर किए जा सकें।
डायपर पर लिखकर मैसेज या मेल करें
यह थोड़ा क्रिएटिव आईडिया है, अगर बेबी को पैदा होने में थोड़ा समय हो तो आप अपने होने वाले बेबी की गुड न्यूज लोगों को मेल कर सकते हैं, साथ ही सभी को सोनोग्राम की कॉपी भी मेल कर सकते हैं। वैसे अनोखे तरीके से खबर देने के लिए डायपर पर डिलीवरी की डेट भी लिखकर दे सकते है जो लोगों की ब्रेनस्ट्रामिंग करवा देगी लेकिन आपकी गुड न्यूज अलग अंदाज में पहुंचा देगी।
गर्भवती होने की घोषणा से पहले बांधे ऐसे समां
अगर आपके गर्भ धारण करने की उम्मीद किसी को नहीं थी या फिर परिवार में किसी को भी इस बारे कोई इच्छा नहीं थी तो ध्यान रहें कि आपका गर्भवती होने के बारे में बताने का टोन थोड़ा सा लो होना चाहिए। इसके लिए आपको बेबी के आने की खबर देने से पहले कुछ अपसेट फोटो का कलेक्शन करना होगा और उन्हे इस प्रकार दिखाना होगा कि आपका आने वाला समय कितना व्यस्त और कामकाजी होने वाला है।



Click it and Unblock the Notifications
