Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
प्रेगनेंसी के बाद बढे़ वजन के बाद कैसे लायें आत्मविश्वास?
महिलाओं के पास माँ बनने के बाद अनेक मुद्दे होते हैं। उनमें से एक है बच्चा पैदा होने के बाद का वजन। एक सेलेब्रिटी मां होने के नाते समाज में यह मुद्दा बहुत बडा़ हो जाता है। लेकिन यहाँ पर 13 महीने के बच्चे की माँ आपकी एक छोटी सी मदद करेगी।
ऐसे बढाएं अपना आत्मविश्वास-
1. बाहर निकलना ज़रूरी है- कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका वजन कितना बढ़ा है, आपको घर से बाहर ज़रूर निकलन चाहिए। बाहर जाने का मतलब यह नहीं है कि आप लोगों से मिलने जाएं.. थोड़ी देर के लिए मॉल या पार्क जाना काफी है। घर पर रहकर आप केवल बच्चे के बाद के वजन के बारे में सोचेंगी और उदास होती रहेंगी।

2. पहले के चुस्त कपड़ों को पहनने की कोशिश ना करें- इस सच्चाई को स्वीकारें कि बच्चा होने के बाद आपका शरीर बदल गया है और अपने आप को बताएं कि यह अस्थायी है। लेकिन फिर भी अपने आप को पहले के कपड़ों में फिट करने की कोशिश न करें, इससे आपको सिर्फ और ज्या दा निराश करेगा।
3. कुछ गहरे रंग के कपड़े लें- गहरे रंग और वी- गले के कपड़े पहनना वास्तव में कुछ किलो कम दिखने में आपकी मदद करेगा। गहरे रंग का मतलब यह नहीं कि आप सिर्फ काले कपड़े ही पहनें। हालांकि काला एक अच्छा विकल्प है, लेकिन नेवी, मरून और गहरे भूरे रंग जैसे अन्य रंग भी हैं। बड़े पैटर्न और बोल्ड रंगों के कपड़ों से बचें।
4. अपने प्रियजनों के संपर्क में रहें- यह तो सच है कि आपके अच्छे दोस्त या बहन या कोई भी जिनके साथ आप अपनी चीजें बाँटती हैं, इनके अलावा आपकी बेहतर मदद कोई नहीं कर सकता है। उन लोगों के साथ बातें करना और शेयर करना चमत्कार कर सकता है। यह आपके विश्वास को फिर से बनाने में मदद करेगा, इसके अतिरिक्त विश्वाहस को बाहर लाना बहुत जरूरी है।
5. कुछ ऐसा करें जिससे आप खुश रहें- आपको जो कार्य पसन्द है वो बढ़े हुए वजन की वजह से नहीं रुकना चाहिए। ऐसा कुछ होना चाहिए... मुझे याद है मैं अपने छोटे बच्चे को अपने पति के पास छोड़ कर ड्राइविंग पर निकल गई, वो भी संगीत सुनते हुए। मैंने अपने लिये कुछ चॉकलेट भी लीं। अपनी पसन्द का कोई काम करना आपकी काफी मदद करेगा।
6. अपने साथी का समर्थन प्राप्त करें- उन्होंने आपको गर्भावस्था के उतार चढ़ाव से गुजरते हुए देखा है और सबसे ज्यादा नन्हे मेहमान के आगमन पर वे आपके साथ थे। उनसे बात करने से आप दोनों की भावनाओं की कद्र ही नहीं होगी (यह आपके साथी के लिए भी बहुत बड़ा हो सकता है) बल्की यह आपके इस डर से छुटकारा दिलाने में भी मदद करेगा।
7. व्यावयाम करिये- व्यायाम करना अत्यंत प्रभावशाली होता है। शुरुआती दिनों में आपको इसे आसानी से लेना चाहिए, इसे अच्छी तरह से छह सप्तायह दें, लेकिन मध्यम दिनचर्या के साथ शुरू करें। अगर आपको जिम जाना पसंद नहीं है तो आप घर पर ही शुरुआत कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
