Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कैसे बनें अच्छी मां?
बच्चे का पहला विघालय उसका घर होता है और उसके जीवन की पहली टीचर उसकी मां। मां बनना तो आसान है पर एक अच्छी मां बनना बहुत मुश्किल। एक मां को पिता से ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यहां हम बताएंगे कि कैसे इन चुनौतियों का सामना करें और अपने बच्चे/बच्चों के लिए हमेशा अच्छी मां बनकर उनका पालन पोषण करें।
अपनाइये ये तरीके-
1. धैर्य रखें: मां होने के नाते यह थोड़ा सा चुनौती भरा हो सकता है। लेकिन आप खुद को शांत रखे और धैर्य बनाए रखने की कोशिश करें। यह दृष्टिकोण, अन्य समस्याओं के मामले में भी आजमाएं। शांत रहें और कुछ भी न करें, केवल व्यावहारिक कारणों की व्याख्या करें और आप उन बातों को क्यूं नहीं मानना चाहती हैं इसके लिए भी सोचें।

2. बच्चों की रूचि में रूचि लें: अगर आपके बेटे को संगीत में रूचि हो तो उसे एक गिटार खरीद कर दें और उसे बजाते हुए देखें। उससे म्यूजिक से सम्बधित सवाल पूछें कि उसे किस तरह के गाने पसंद है, उसका मनपंसद गाना कौन सा है आदि।
3. पैसे के मामले में ज्यादा तंग न हों: ठीक है क हर दिन पैसे उड़ाना अच्छी बात नहीं है लेकिन बच्चों के हर खर्चे पर रोक-टोक करना भी सही नहीं है। अगर आप अपने बच्चों को पैसे देने के लिए हमेशा मना करती रहेगी और उन्हे पैसे की बचत का लेक्चर देगी तो लोग आपको सख्त अभिभावक के रूप में जानेगें जो अपने बच्चों के लिए कभी कुछ नहीं खरीदतें और पैसे बचाते रहते है।
4. सुनिश्चित करें कि क्या आप बात करने के लिए सही इंसान हैं: बच्चों की बात को समझने और सुनने के लिए अधिकतम प्रयास करें। यह जानने की कोशिश करें कि उन्हे अपनी मां, दोस्ती पर सलाह, यौवन पर जानकारी, होमवर्क में हेल्प के लिए चाहिए या फिर सिर्फ गले लगाने के लिए, जो उन्हे सुकून पहुंचाए।
5. हमेशा सपोर्ट करें: यदि आपकी बेटी है और वह डॉक्टर नहीं बनना चाहती है तो, इस बात पर गुस्सा न करें, यह आपके बच्चे का जीवन है और उसे भी अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने का अधिकार है। समझने की कोशिश करें कि आपका बच्चा आपसे अलग सोच रखता है।
6. अगर आपने कुछ गलत किया है तो उसे स्वीकारने में झिझके नहीं: हालांकि यह कठिन हो सकता है लेकिन यह सभी के लिए अच्छा होता है कि आप अपनी गल्तियों को स्वीकार कर लें और उनके लिए माफी मांग लें। इसके लिए सबसे अच्छी शुरूआत हो सकती है - "मैं माफी मांगना चाहती हूं अपने पिछले व्यवहार के लिए, जो मैने किया। मुझे एहसास हुआ कि मैं गलत थी।" और इसके बाद जो भी कहना चाहती हों उसे जोड़ लें।
7. अपने बच्चे को सबसे ज्यादा प्यार करें: अगर आप उन्हें प्यार नहीं करते, इसका मतलब आपने अभी तक जीवन में कुछ किया ही नहीं है। और ध्यान रहें, अपने बच्चे को जब भी प्यार करें, दिल से करें जो उन्हें हमेशा हमेशा के लिए आपका बना देगा और वो आपको प्यार किए बिना रह नहीं पाएंगे।
ध्यान रहें: आप जब भी अपने बच्चों के दोस्तों के साथ हों तो वैसी ही रहें जैसी आप हैं क्यूंकि आप बच्चे की मां है न कि उनकी दोस्त।



Click it and Unblock the Notifications
