Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे बनें एक व्यवस्थित सिंगल मॉम ?
सिंगल मां बनना बहुत मुश्किल है और अगर वह कामकाजी है तो वह अक्सर हारा हुआ और बहुत थका हुआ महसूस करती है। दिन भर काम करने के बाद, उसे खाना पकाना ही है, चेक करना होता है कि बच्चों का होमवर्क या स्नान हुआ कि नहीं, और अगले ही मिनट उन्हें दिन की भी तैयारी करनी होती है। इन कार्यों को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने के लिए यहाँ कुछ टिप्स हैं।
आजमाएं यह तरीके -

1. चीनी मिट्टी के बर्तन या कुकर का उपयोग रात का खाना पकाने में करें। आप जब घर आएंगी तो आपका समय बचेगा और आपको लजीज़ खुशबू मिलेगी।
2. हर रात घर आते वक्त रुक कर एक या दो सामान लेने के बजाय किराने का सामान सप्ताह में एक बार लें। भोजन को समय से पहले प्लान कर लें। यदि आप शाम को लेट हों, तो अपने साथ शाम के लिये डिब्बे में बंद या ठंडा भोजन रखें। घर वापस जाते वक्त रुक कर फास्टफूड खाने की आदत मत डालें।
3. स्कूल के सामानों को बड़ी मात्रा में सहेज कर रखें। ताकि आपको पोस्टर बोर्ड, मार्कर, या जो कुछ भी आपके बच्चे को अचानक से चाहिये, उसके लिए रात का भोजन पकाते वक्त बाहर न जाना पड़े।
4. आपके बच्चों का होमवर्क जैसे ही पूरे हो जाए, उन्हें अगले दिन के लिए अपने बैग तैयार करने को कहें। हस्ताक्षर करने वाली परमीशन स्लिप, टीचर के नोट्स, पैसे लाने के अनुरोध, आदि को देख लें, बैग को नियुक्तक स्थान पर रखें।
5. बच्चों को अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेना सिखाएं। उदाहरण के लिए, उन्हें यह समझाएं कि आप अपनी नौकरी छोड़ कर उनकी भूली हुई चीज़ें स्कूल नहीं पहुंचा सकती हैं।
6. अगले दिन के कपड़े तैयार कर लें। बाहर पहनने वाले कपड़े, एक ही जगह पर रखे जाने चाहिए, ताकि आपको आपके रोज इस्तेमाल में नहीं आने वाले दस्ताने या छाते खोजने ना पड़ें।
7. लंच रात से पहले पैक कर लें।
8. थोड़े-थोड़े कपड़े हर दिन धो लें, ताकि आपको सप्ताह के अंत में ढेर सारे कपड़े ना धोने पड़ें।
9. बर्तन रात में धो लें और कचरा बाहर निकाल लें, ताकि आपको ये सब सुबह ना करना पड़े।
10. सफाई के कामों को थोड़ा-थोड़ा बांट लें, जिनमें से एक काम हर रोज करें।



Click it and Unblock the Notifications
