Latest Updates
-
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
बारिश के कारण बंद हुए त्र्यंबकेश्वर के कपाट, जानें मंदिर के वो 5 रहस्य जो सभी को चौंकाते हैं -
World Chocolate Day: इन 7 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए चॉकलेट, लिस्ट में आपका नाम तो नहीं -
Global Forgiveness Day Quotes in Hindi: क्षमा दिवस पर कड़वाहट भूलाकर अपनों को लगाएं गले, भेजें ये विचार -
रोज सुबह खाली पेट पिएं मेथी का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे -
मानसून में इन 3 तरीकों से चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध, फूल की तरह खिल उठेगी त्वचा -
मुंबई में बारिश का कहर: इस मौसम में क्यों बढ़ जाता है डेंगू-मलेरिया का खतरा? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
छोटे बच्चे के लिए कैसे बनाएं फ्रूट पेस्ट
छोटे बच्चों को ऐसा क्या खिलाया जाए जिससे उन्हें सही प्रकार से पोषण मिल सके और वे उसे मन से खा भी सकें। साथ ही कभी - कभी छोटे बच्चों ( एक या डेढ़ साल के ) को फल खिलाना मुश्किल होता है। तो ऐसे में हम आपकी मदद करेगे और बताएंगे कि फ्रूट पेस्ट कैसे बनाया जाए।
हम आपको यहां एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जो लाजवाब फ्रूट पेस्ट डिश है, जिसे खाली पेस्ट के रूप में या ब्रेड व क्रेक्रर्स पर भी ड़ालकर खाया जा सकता है। वैसे इसमें दूध जैसे ड्रिंक भी मिलाकर खिलाना बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। यह डिश एक बड़े बर्तन में बनाई जाती है जिसे बाद में जरूरत के अनुसार, अलग - अलग बांट लिया जाता है।

सामग्री
3 केला
2 सेब
100 मिली. संतरे का जूस
तीन मुट्ठी स्ट्राबेरी
चीनी ( प्रत्येक बच्चे के हिसाब से )
विधि
सेब और केले को छील कर छोटे - छोटे पीस में काटकर ब्लेंडर/मिक्सी के डाल कर पीस लें। तब तक पीसें जब तक वह टुकडे पेस्ट में न बदल जाएं। पेस्ट भरे जार में स्ट्राबेरी के स्टॉर्क डाल दें। उसके ऊपर से चीनी भी मिला दें। सभी सामग्री को मिलाने के बाद कम से कम 5 से 8 सेकेण्ड तक मिश्रण को जार में चलाएं। पीसने के बाद तैयार पेस्ट भरे जार में औरेंज जूस मिला लें। जूस मिलाने के बाद आधा सेकेंड तक ब्लेंड करें। मिक्सी के जार को निकाल लें।
पेस्ट को एक कटोरे में निकाल लें। बाद में उस पेस्ट में बचा हुआ जूस मिला दें। और उसे बड़ी चम्मच से गुलाबी होने तक चलाएं। बाद में उस पेस्ट को जार में कर लें। इस पेस्ट को फ्रिज में रख दें और इसे दो हफ्ते तक आराम से बच्चे को खिलाएं।
टिप्स
- अगर आपका बच्चा एक साल से बड़ा है तो आप इस पेस्ट को बनाने के लिए शहद का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। शहद का इस्तेमाल चीनी से ज्यादा फायदेमंद होता है।
सावधानी
- एक साल से छोटे बच्चे को शहद मिलाकर बने पेस्ट का सेवन न कराएं। ऐसा पेस्ट उसके लीवर के लिए हानिकारक होता है।
- फ्रूट पेस्ट में बहुत ज्यादा चीनी न मिलाएं। क्यूंकि बच्चों के दांत निकलने के दौरान शरीर में ज्यादा शुगर की मात्रा दिक्कत करती।



Click it and Unblock the Notifications