Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऑफिस से प्रसूति अवकाश लेने से पहले करें कुछ खास तैयारियां
जैसे ही गर्भावस्था का पता चलता है, स्त्री को कई प्रकार की तैयारियां शुरू करनी पड़ती हैं जो जरूरी भी होती हैं। इन सभी तैयारियों में से सबसे जरूरी बात है जिसका ख्याल आपको सबसे पहले आता है कि आप अपने ऑफिस से मैटरनिटी लीव यानि प्रसूति अवकाश लेने के लिए क्या तैयारी करें।
हम आपको बताएंगे कई ऐसे प्वाइंट जो आपकी इस उलझन को सुलझा देंगे बस आपको इन्हे अपनी सुविधा के अनुसार क्रम में लगाना होगा ताकि आप आसानी से अपनी बात प्रॉब्लम को कारण के साथ बता सकें।

ऐसे उठाएं कदम -
1. अपने स्तर पर खोजबीन कर लें- मैटरनिटी लीव लेने से पहले अपने स्तर पर खोजबीन कर लें कि आप कितने समय के लिए प्रसूति अवकाश ले सकती हैं। निर्धारित कर लें कि मैटरनिटी लीव लेने के लिए क्या कोई गाइड लाइन भी है, और अगर है तो उसे नोट कर लें।
2. एच आर से बात करें- सुनिश्चित कर लें कि आपके द्वारा मैटरनिटी लीव के लिए लगाई गई एप्लीकेशन पर आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई है। अपने एच आर डिपार्टमेंट को ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की कोशिश करें।
3. छुट्टियों के समय को सहेज कर रखें- आप अपने द्वारा ऑफिस से ली जाने वाली छुट्टियों को बचाकर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर प्रसूति अवकाश से पहले या बच्चे के जन्म के बाद में उन्हे लिया जा सकें।
4. अपने बॉस को अपने प्लान के बारे में बताएं- अगर आप प्रसूति अवकाश पर जाना चाहती है तो सबसे पहले आपके बॉस ही जानना चाहेंगे कि आपका काम पर लौटने का प्लान कब का है। जब भी आप उन्हे बताने के लिए बैठें या फिर यह खुश-खबरी बताने के लिए जाएं तो उसमें छुट्टी के लिए प्रारंभिक अनुरोध की जानकारी भी होनी चाहिए।
5. अपने दिए गए कामों को पूरा करें- अगर आप सारे काम को निपटाने के बाद छुट्टी पर जाती हैं तो दूसरे के लिए भी आपकी जगह पर काम को करना आसान होगा।
टिप्स
- ऐसा न दर्शाएं कि आपके प्रसूति छुट्टी में होने पर आपका निजी सामान, अव्यवस्थित छोड़ दिया जाएगा। इससे अच्छा होगा कि आप उन सामानों को घर ले जाएं।
- ऑफिस में रखे अपने गोपनीय पेपर्स को फाइलों से निकाल लें जैसे - आपकी परफार्मेंस प्रतिक्रिया या फिर आपकी बीमा की पॉलिसी के पेपर आदि।



Click it and Unblock the Notifications
