Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
क्यों, गर्भनिरोधक गोली खाने के बाद भी हो गई प्रेग्नेंट ?
अगर आप निरोधक दवा खाने के बाद भी प्रेगनेंट हो गई? तो ऐसा होना आम बात है। दरअसल यह आपकी खुद की गलतियों की वजह से होता है न कि गर्भनिरोधक की वजह से।
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स खाने के बाद भी प्रेंग्नेंट होना आम सी बात है। इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं हैं, क्योंकि यह बहुत आम सी बात है।
लेकिन एक बात जान ले यहां गलती आपके बर्थ कंट्रोल पिल्स की नहीं, आपकी है। जी हां दरअसल, हमारी अपनी गलतियों की वजह से ऐसी परेशान पैदा होती है न कि गर्भनिरोधक की वजह से।
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप समय पर बर्थ कंट्रोल पिल्स लेते हैं नियमित रूप से लेते हैं तो प्रेगनेंट होने का कोई भी चांस नहीं रहता है और ये 99% सेफ भी होता है। अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने का सबसे अच्छा विकल्प होता है लेकिन ये तभी फेल नहीं होता जब आप इसको नियमपूर्वक लेते हैं।

1.क्या आप गोली खाना भूल गईं?
अनचाही प्रेग्नेंसी की यह वजह तो बहुत ही आम सी है कि आप समय पर गोली लेना भूल गई। अगर आप सोचती हैं कि एक दिन गोली न खाने से क्या फर्क पड़ता है तो ऐसा करना गलत है क्योंकि इससे आपके शरीर में पूरे हार्मोन परिदृश्य पर असर पड़ेता है।

2.जब याद आता है तब गोली खाती हैं?
यह गोली कोई विटामिन की टेबलेट नहीं है कि जब मन करे तब खाएं। इसको खाने का एक नियमित समय होता है और इसे हमेशा ऐसे ही खानी चाहिए।
अपने मोबाइल में हमेशा इसे खाने के लिए एक समय का अलार्म लगा लें और उसी समय पर इस गोली को खाएं वरना यह असर नहीं करेगी।
जरुर पढ़ें, क्योंकि डॉक्टर भी नहीं बताएंगे गर्भनिरोधक गोलियों के ये साइड इफेक्ट

3.क्या आपके पास सही ब्रांड है?
हर ब्रांड की गोली में हमेशा प्रोजेस्टेरोन की एकाग्रता एक जैसी नहीं होती। यहां तक की 10-15 एमजी की छोटी सी विविधता भी आपको प्रेग्नेंट बना सकती है। यह गोलियां डॉ दा्रा आपके वजन को देख कर निर्धारित की जाती हैं इसलिए किसी भी ब्रांड की गोली खाना बेकार है।

4. क्या गोली लेने के पहले या बाद में शराब का सेवन किया था?
अगर आपने गोली के तुरंत बाद या पहले शराब का सेवन किया है तो यह प्रभावशाली गर्भनिरोधक का असर नकारात्मक बना सकता है। गोली को शरीर में घुलने के लिए आधे घंटे का समय चाहिए होता है इसलिए कोशिश करें कि इस समय शराब न पिएं।

क्या आप एंटीबॉयटिक ले रही हैं?
कभी-कभी एंटीबॉयटिक और एंटीफंगल गोलियां गर्भनिरोधक के असर को कम कर के उनके कार्य को बधित कर देती हैं। इसलिए अगर आप यह दवाएं खा रही हों तो कोशिश करें कि उस महीने कोई दूसरा गर्भ निरोध अपनाएं।

6. क्या आपको दस्त हो रहे हैं?
यदि गोली खाते समय आपको उल्टी या फिर दस्त हो रहे हैं तो गोली असर नहीं करेंगी क्योंकि ऐसा होने पर गोली असर करने से पहले ही निकल जाएगी। अगर आप फैमिली प्लैनिंग के लिए गोलियां ले रहीं हैं और ऊपर दी गई खटनाएं हो जाती हैं तो आपके लिए यही अच्छा होगा कि आप कंडोम या डाइफ्रैम का इेस्तमाल करें और अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाएं।



Click it and Unblock the Notifications