Latest Updates
-
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा
डिलीवरी के दो दिन बाद कॉपर टी लगाना सुरक्षित होता है?, किन बातों का रखना चाहिए ध्यान
गर्भनिरोधक के बारे में जब कभी बात होती है तो हम कंडोम, इमरजेंसी पिल्स, बर्थ कंट्रोल पिल्स के बारे में लोग जानते है। जबकि अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए कई तरह के अन्य सुरक्षित उपाय भी होते हैं उन्हीं में से एक है कॉपर टी। इंट्रायूटेरिन डिवाइस जिसे आईयूएसडी भी कहते हैं एक सुरक्षित गर्भनिरोधक उपाय माना जाता है। यह सबसे सुरक्षित, कारगर और लंबे समय तक टिकाऊ उपाय माना जाता है।
कॉपर टी एक कारगर गर्भ निरोधक है। यह यूटेरस में शुक्राणु और अंडाणु को मिलने नहीं देता और इस कारण गर्भ नहीं ठहरता।

यह बच्चों में सही अंतर रखने का सटीक उपाय है, जिसे सुविधानुसार हटाया भी जा सकता है।
3 से 5 साल के लिए लगा सकते है
इसका इस्तेमाल लंबे समय तक प्रभावी रहता है 3 से 5 साल तक इसका उपयोग किया जा सकता है। साथ ही यह बहुत मंहगा भी नहीं होता है।
कॉपर टी लगाने का सही समय?
हालांकि कॉपर टी डिलीवरी के दो दिन बाद लगा सकते है। लेकिन अगर डिलीवरी में कोई जटिलता या इंफेक्शन की हो तो कम से कम 6 सप्ताह तक का इंतजार करना चाहिए। इसे पीरियड के बाद भी लगवा सकते है।
कॉपर टी लगाने से पहले सावधानियां
कॉपर टी किसी विशेषज्ञ की निगरानी में लगवाना जरुरी होता है। हालांकि कई महिलाओं के दिमाग में ये सवाल होता है कि कॉपर टी कब लगानी चाहिए, हालांकि आप कॉपर टी कभी भी लगा सकती है। कॉपर टी लगवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे डिलीवरी के दो दिन बाद से चार हफ्ते तक अगर डिलीवरी या अबॉर्शन के बाद इन्फेक्शन हो तो, पीरियड्स के अलावा भी ब्लीडिंग हो या महिला गर्भवती हो, या फिर यूटेरस या सर्विक्स कैंसर हो। इसके साथ-साथ अगर यौन संक्रमण का रिस्क हो तो भी कॉपर टी लगवाने से पहले इलाज जरूरी होता है।
सेक्स लाइफ को करता है प्रभावित?
कुछ महिलाएं जिन्हें हार्मोनल आईयूडी लगाया जाता है उन्हें सेक्स के दौरान ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। दरअसल हार्मोनल आईयूडी को पतला बना देते हैं। यह हर महीने पीरियड्स के साथ थोड़ा और खुल जाते हैं। कई बार सेक्स के दौरान भी यह खुल सकते हैं जिसके चलते आपको खून निकलता हुआ महसूस होगा। लेकिन, सेक्स के दौरान खून निकलने के सही कारण का पता लगाने के लिए आपको हमेशा अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
इन महिलाओं को नहीं लगाना चाहिए कॉपर टी
जो महिलाएं पहले से ही गर्भवती हो, जो किसी तरह के गर्भाशय के रोग से गुजर रही हो, जिनके पेल्विक में सूजन हो, जिन्हें पीरियड के दौरान बहुत दिक्कत होती हो, जो महिलाएं एनिमिक हो इसके अलावा एक्टोपिक प्रेगनेंसी में महिलाओं को कॉपर टी को अवॉइड ही करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications