Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
खाने को लेकर नखरे करता है नन्हा शैतान, तो ऐसे खिलाएं उसे हेल्दी फूड
बच्चों को संभालना इतना भी आसान नहीं होता है। जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं, वहां पर अक्सर पैरेंट्स की सारा दिन कसरत होती ही रहती है। लेकिन सबसे ज्यादा समस्या होती है उन्हें खाना खिलाने की। दरअसल, टॉडलर अपनी फूड च्वॉइसेस को लेकर काफी चूज़ी होते हैं और इसलिए वे केवल बेहद ही गिनी-चुनी चीजों को खाना पसंद करते हैं। लेकिन उनके नखरों के कारण पैरेंट्स उनकी सेहत के साथ तो समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्हें बैलेंस्ड डाइट देना बेहद आवश्यक है। अगर आप नन्हा शैतान भी खाने में आनाकानी करता है तो ऐसे में आप कुछ आसान ट्रिक्स को फॉलो करके उन्हें हेल्दी फूड खाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं-

कुकिंग में करें शामिल
यह एक आसान तरीका है, लेकिन इससे छोटे बच्चे खाना खाने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। कोशिश करें कि जब आप किचन में काम करें तो टॉडलर को भी अपने साथ रखें और अपनी निगरानी में उनसे कुछ छोटे-छोटे काम करवाएं। ऐसा करने से उन्हें लगेगा कि खाना उन्होंने तैयार किया है। जिससे वह खुशी-खुशी उसे खाना पसंद करेंगे।

खाने को बनाएं कलरफुल
छोटे बच्चे तरह-तरह के रंगों के प्रति आकर्षक होते हैं। लेकिन अगर आप थाली में एक ही कलर के फूड को रखती हैं तो इससे बच्चा उसे खाने से बचता है। इसलिए, जब भी बच्चे के लिए खाना तैयार करें तो यह कोशिश करें कि आप तरह-तरह के रंगों की सब्जियों का इस्तेमाल करें। कलरफुल फूड देखकर बच्चा उसे एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहेगा।

प्रेजेंटेशन में करें मेहनत
जब आप बच्चे के साथ मिलकर ब्रेकफास्ट या डिनर कर रहे हैं तो ऐसे में आप कोशिश करें कि बच्चे की थाली के साथ आप थोड़ा क्रिएटिव होने की कोशिश करें। मसलन, आप बाजार से कुछ कार्टून बेस्ड मोल्ड ले आएं और उसकी शेप में ही खाना बनाने का प्रयास करें। इस तरह के फूड को बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। मसलन, अगर आप बच्चे के लिए सैंडविच बना रहे हैं तो खीरे से उसकी आंखें व नाक बनाएं। बच्चा देखकर उसे खाने के लिए दौड़ेगा।

बदलें खिलाने का तरीका
पैरेंट्स को पिकी ईटर को खाना खिलाना इसलिए भी कठिन लगता है, क्योंकि वे थाली लेकर बैठते हैं और बच्चे को खाना खिलाते हैं। ऐसे बच्चे एक जगह बैठकर शांति से खाना नहीं खाते हैं। इसलिए, उन्हें खाना खिलाने का तरीका बदलें। मसलन, आप उनके लिए रोटी से रोल बनाएं और उनके साथ मस्ती करते हुए या खेलते हुए उन्हें खाना खिलाएं। इससे उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि उन्होंने खाना कब खा लिया। इस तरह वह कई नए तरह के टेस्ट भी डेवलप कर पाएंगे।

हेल्दी विकल्पों की करें तलाश
कुछ पिकी ईटर काफी जिद्दी होते हैं और इसलिए उन्हें हेल्दी फूड आसानी से खिला पाना आसान नहीं होता है। ऐसे में सबसे अच्छी ट्रिक होती है कि आप एक बीच का रास्ता निकालें। मसलन, आप उन्हें उनकी फेवरिट आइटम खाने के लिए दें, लेकिन अपने अंदाज में। अगर आपका बच्चा बर्गर पसंद करता है तो आप मैदा के बन की जगह आटे के बन का इस्तेमाल करें। उसमें आलू की टिक्की की जगह वेजिटेबल टिक्की बनाएं। उसे भी फ्राई करने के स्थान पर एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें। इस तरह बच्चा भी खुश और आपकी टेंशन भी दूर।

ना करें ये गलतियां
पिकी ईटर टॉडलर को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए, उन्हें खाना खिलाते समय आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए। मसलन-
• कभी भी बच्चे के साथ खाने को लेकर जबरदस्ती ना करें। अगर वह नहीं खाना चाहता है तो उसे डांटकर या मारकर ना खिलाएं। इससे बच्चे की खाने के प्रति अरूचि पैदा होगी।
• कभी भी एक नया फूड उन्हें बहुत सारा खाने के लिए ना दें। कोशिश करें कि आप पहले उसे थोड़ा-थोड़ा ही दें। इससे बच्चे का टेस्ट भी डेवलप होगा। साथ ही, उस फूड का बच्चे की सेहत पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, आपको यह भी पता चल जाएगा।
• टॉडलर अगर हेल्दी फूड खाने में आना-कानी कर रहा है तो कोई बात नहीं। लेकिन उसे बीच-बीच में कुछ अन्य चीज खाने के लिए ना दें। इससे जब बच्चे को भूख लगेगी तो वह उस न्यू फूड आइटम को अवश्य खाना चाहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
