Latest Updates
-
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ -
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल -
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप -
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान
Ramadan 2023: प्रेगनेंट मुस्लिम महिलाएं रमज़ान में रोज़ा कैसे रखें? जानें खास टिप्स
रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है और पूरी दुनिया में मुस्लिम कम्युनिटी ने रोज़ा रखना शुरू कर दिया है। लेकिन कोई मुस्लिम महिला अगर वो गर्भवती है और रोज़ा रखने के बारें में सोंच रही है तो उसे एक बार अपनी डॉक्टर से जरूर कंसल्ट कर लेना चाहिए। जिसके बाद ही वो अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए रोज़ा रख सकती है। प्रेगनेंट मुस्लिम विमेन को रोजा रखते वक्त भी कई बातों का बहुत ज्यादा ख्याल रखना चाहिए, जिससे उसके होने वाले बच्चे को किसी तरह की परेशानी ना हो। गायनोकॉलोजिस्ट डॉ फातिमा, (लखनऊ) ने इस बारें में जरूरी बातें शेयर की हैं-

प्रेगनेंट महिलाएं रोजा रखने के वक्त कुछ जरूरी बातों का जरूर ख्याल रखें-
1.रोज़ा रखने के दौरान अगर प्रेगनेंट महिला को कमजोरी महसूस हो तो एक बार जरूर डॉक्टर से बात करें, अगर डॉक्टर फास्टिंग से मना कर देता है तो ऐसा महिलाएं फिर रोज़ा ना रखें।
2. रोज़ा रखते वक्त प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने वजन पर भी ध्यान देना पड़ेगा। अगर प्रेगनेंट महिला का वजन रोजा रखने से कम हो गया है तो या होता जा रहा है तब रोज़ा ना रखें, साथ ही डॉक्टर से भी संपर्क करें।
3. गर्भवती महिलाएं रोज़े के दौरान प्यासी रहती हैं, अगर इस बीच यूरीन का रंग पीला या ब्राउन लगे तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
4. रमजान में फास्टिंग के दौरान प्रेगनेंट महिला को अगर चक्कर आए तो रोज़ा ना रखें, साथ ही डॉक्टर से कॉन्टेक्ट करें, अपना ब्लड शुगर टेस्ट भी करवा लें।
5. वहीं जिन प्रेगनेंट महिलाओं को शुगर की प्रॉबलम, खून की कमी, या फिर ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है तो उनके लिए रोज़ा रखना सही नहीं है।

अगर रमज़ान में प्रेगनेंट महिला रोज़ा रखती भी है तो उसे अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखना पड़ेगा- गर्भवती महिला इन टिप्स को फॉलो करके फास्टिंग कर सकती है, लेकिन पूरे महीने के लिए नहीं--सहरी के दौरान पानी ज्यादा पीएं, जिससे आप हाइड्रेट रहें।
-इफ्तार में बनने वाले तले-भुने पकवानों से थोड़ा दूरी बनाकर रखें।
-इफ्तार के दौरान फल और जूस का सेवन करें।
-रात को खानें में भी हेल्दी डाइट लें।
-सोने से पहले दूध जरूर पीएं।
-चाय या कॉफी से दूरी बनाकर रखें।




Click it and Unblock the Notifications











