Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Single Parent Tips: सिंगल मदर को बच्चों से नहीं छुपानी चाहिए ये बातें, जानें कारण

सिंगल मदर का मतलब कि बच्चों के लिए मां और बाप दोनों बनना होता है। सिंगल मदर के पास बहुत सारी चुनौतियां होती हैं, जिनको वो अपने बच्चों के खातिर पार करती रहती है। सिंगर मदर दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला होती है जो अपने धैर्य, समर्पण, प्यार के साथ सारे काम करती है। खुद को संभालने से लेकर बच्चों की केयर, समाज की बातें, ऑफिस का काम, घर का काम सब कुछ उस अकेली महिला के जिम्मे होता है, वो अपने इस काम में परफेक्ट रहती है और मुस्कुराते हुए जीवन का सफर तय करती है। सिंगल मदर के रूप में एक मां के सामने चुनौतियों का अंबार होता है, इसलिए उसे अपने बच्चों से कुछ नहीं छुपाना चाहिए। उनको अपनी लाइफ जर्नी में साथ रखना चाहिए, जिससे बच्चों को पता चलता रहे कि उनका मां ने क्या-क्या बलिदान किये हैं उनके लिए। साथ ही जिंदगी की चुनौतियों के बारें में बच्चे पहले जान सकें, समझ सकें।

अपने फैसले को बच्चों को बताएं
सिंगल मदर के तौर पर एक मां को सारे फैसले खुद लेने पड़ जाते हैं। लेकिन जब बच्चे बड़े हो रहे हों और समझदार हो तो अपने फैसलों में बच्चों की राय भी पूछनी चाहिए। कई बार अकेले लिए हुए फैसले गलत हो जाते हैं, वहीं कई बार बच्चों की समझदार सलाह भी काम आ जाती है। इसलिए बच्चों को भी अपने निर्णयों में शामिल करें। उनसे संबंधित चीजों के बारें में पूछना, उनकी राय लेना शुरू कर दें। क्योंकि बच्चे को पता है कि उसकी मां ने क्या-क्या झलते हुए उनको पाल रही है, उनको अच्छी एजुकेशन दे रही हैं, तो वो कोशिश करेंगे कि आपको सही राय दें, जिससे आपको परेशानी ना हो, आप गलत फैसला ना करें।

अपनी फाइनेंशियल प्रॉबलम बताना
एक सिंगल मदर को जो सबसे ज्यादा परेशानी होती है वो है फाइनेंस की। अकेली मां सारे फाइनेंशियल काम को संभालती है। इस बारें में वो किसी पर भरोसा भी नहीं करती है। कई बार ऐसा भी होता है पैसे की तंगी के कारण मां परेशान रहती है, डिप्रेशन होने लगता है, उसका साथ देने वाला भी कोई नहीं होता है। तो ऐसे में आप अपने बच्चों को अपनी फाइेंशियल कंडीशन के बारें में जरूर बताएं, जिससे बच्चे समझ सकें कि उनकी मां किस अभाव में भी उनको अच्छी लाइफ देने की कोशिश कर रही है। सिंगल पेरेंट्स को अपने बच्चों से इस संबंध में खुलकर बात करनी चाहिए, जिससे वो इस बात को जानेंगे और किसी महंगी चीज की जिद नहीं करेंगे, साथ ही ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे उनकी मां फाइनेंशली रूप से कमजोर होने लगें।

बच्चों के साथ अपना ख्याल रखना
सिंगल मां अकेले ही अपना जीवन बिता रही होती है, क्योंकि बच्चों के पिता के ना होने का कारण और बच्चों के खातिर दूसरी शादी ना करने के कारण महिलाओं के जीवन में खालीपन आ जाता है। वो अपना दर्द किसी को बांटती नहीं है, वो अपने बच्चों के लिए मां और पिता दोनों बनने की कोशिश करती है। लेकिन मां को बच्चों के साथ ही अपने बारें में ख्याल रखना चाहिए।अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। अगर किसी तरह की कोई बीमारी भी हो गई तो बच्चों को जरूर बताएं। अपनी हेल्थ का ध्यान भी आपको अपने बच्चे जितना ही रखना है,अगर आप बीमार पड़ गई या फिर आपको कुछ हो गया तो बच्चों को कौन देखेगा, इस बात को ध्यान में रखकर भी आपना ख्याल रखें।



Click it and Unblock the Notifications
