Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
International yoga day 2023: कौनसी उम्र से बच्चे सीख सकते है योगा, जवाब जानकर चौंक जाएंगे आप!
International yoga day 2023 : यदि बचपन से ही योग की आदत डाली जाए, तो बड़े होकर मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ दोनों मजबूत होंगे। ऐसे में कई पैरेंट्स का सवाल होता है कि बच्चों को कौनसी उम्र से ही योगा सिखानाा शुरु करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आप कब से बच्चे को योग सिखा सकते हैं।
छोटी उम्र से बच्चों में योगासन करने की आदत डालने से उनका समग्र विकास होता है। यह एकाग्रता के साथ बच्चों में स्थिरता प्रदान करता हैं। यह बच्चों की हाइट को भी बढ़ाता है। एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों को शुरुआत में सरल और आराम से किए जाने वाले आसान सिखाना चाहिए।

जन्म से बच्चे करते हैं अलग-अलग मुद्रा
जब बच्चा जन्म लेता है उस समय वो अपने आप ही 'आदि मुद्रा' में होता है। इसी तरह जब बच्चे सोते हैं तो वे चिन्मय मुद्रा में सोते हैं जो कि सोने के लिए सबसे उपयुक्त मुद्रा है। इसी तरह बच्चे को कभी भी उठते, बैठते या चलते देखिये वे हमेशा किसी न किसी खास योग मुद्रा में ही रहते हैं। इसलिए बच्चों को योग सिखाने के लिए कोई ख़ास उम्र नहीं चाहिये बल्कि अच्छे ट्रेनर की जरुरत होती है।
बच्चों के लिए योग करने की सही उम्र क्या है?
आपबच्चों को 3 साल की उम्र से ही योग करना शुरू कर सकते हैं। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए योग से जुड़े दिशानिर्देश निर्धारित किए हुए है, लेकिन सबसे पहले अपने बच्चों को साधारण योग मुद्राएं सिखाएं। ध्यान रखें कि उनके नाजुक अंगों और हड्डियों पर कोई अनुचित बोझ न डालें। बच्चों के लिए योग को मज़ेदार बनाएं। खेल-खेल में बच्चें आराम और शांति से आसान को सीखेंगे। बच्चों को योग से बहुत लाभ मिलता है। योग करने का सही तरीका उनके शरीर और दिमाग को कोमल और मजबूत बनाएगा।
इन योग से करें शुरुआत
ताड़ासन
यह खड़े होने का मूल आसन है। यह आसन बच्चों को स्थिरता और दृढ़ता प्राप्त करना सिखाता है।
नटराजासन
इसे किंग ऑफ डांस पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करने में बच्चों को मजा आएगा। इसे आप 5 साल से बच्चों को सीखा सकते हैं।
वृक्षासन
संस्कृत में 'वृक्ष' का अर्थ है 'पेड़'। इसलिए, इसकी अंतिम स्थिति आसन एक पेड़ की तरह दिखता है। इसलिए इस आसन को वृक्षासन कहा जाता है।
सूर्यनमस्कार
छोटी उम्र से बच्चों को सूर्य नमस्कार करना सिखाएं, इससे बच्चों का दिमाग तेज होता है और उनकी याद रखने की क्षमता भी बेहतर होती है। 7-8 आयु से बच्चों को सूर्यनमस्कार करना सिखाएं।
छोटे बच्चों कर सकते हैं प्राणायाम?
प्राणायाम करना बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और सात से आठ साल के बच्चे आसानी से प्राणायाम कर सकते हैं। लेकिन बच्चों को प्राणायाम न करने दें जिसमें देर तक सांसे रोक कर रखनी हो। इसलिए छोटे बच्चों से कपालभांति प्राणायाम न करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications