Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दवा खाने से एचआईवी संक्रमण का ख़तरा घटता है
ये शोध तीन महाद्वीपों में 1763 दंपत्तियों पर हुआ. एक नए शोध से पता चला है कि यदि एचआईवी से संक्रमित पुरुष और महिलाएँ सेहतमंद रहते हुए ही इलाज शुरु करें और एंटी-रोट्रोवायरल दवाएँ खानी शुरु कर दें और उनका किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित करने का ख़तरा बहुत घट जाता है.
इस अध्ययन के अनुसार ऐसी स्थिति में संक्रमण का ख़तरा 96 फ़ीसदी तक घट सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे एचआईवी संक्रमित लोगों के इलाज में एक महत्वपूर्ण दम बताया है. एड्स से लड़ रहे राहत संगठनों ने इस शोध को ऐसे सबूत बताया है जिन्हें विश्व नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता है.
अमरीका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थानों ने 1763 दंपत्तियों के नमूने जाँचें जिनमें में से कम से कम एक एचआईवी संक्रिमित था. ये अध्ययन 2005 में शुरु हुआ था और अफ़्रीका, एशिया और अमरीकी महाद्वीप में लोगों पर शोध किया. एचआईवी संक्रमित लोगों को दो ग्रुपों में बांटा गया और एक ग्रुप को तत्काल एंटी-रेट्रोवायरल दवाएँ दी गईं.
दूसरे ग्रुप के लोगों को दवा तब दी गई जब उनके ख़ून में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या गिरनी शुरु हुई. जबकि पहले ग्रुप में केवल एक ही व्यक्ति ने अपने पार्टनर को संक्रमित किया, वहीं दूसरे ग्रुप में संक्रमण के 27 मामले सामने आए. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि नए एचआईवी संक्रमण में 80 प्रतिशत यौन संबंध के कारण होते हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन की महानिदेशक मार्ग्रेट चैन ने कहा, "इस शोध से जो जानकारी मिली है उसे हमारे संगठन की ओर से जुलाई में एचआईवी संक्रमित लोगों के साथ रह रहे लोगों को सलाह देने में और मदद मिलेगी."



Click it and Unblock the Notifications
