Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आप अपने बच्चे की फैशन डिजाइनर हैं?
बच्चों और फैशन का मेल सुनने में थोड़ा अजीब सा लगता है। लेकिन जिस तरह से बड़ों को अपने कपड़े पसंद करने का शौक होता है ठीक उसी तरह से बच्चे भी कुछ कम नहीं होते हैं। आजकल बच्चे बड़ों से भी ज्यादा अच्छे और सुंदर कपड़े पहनने लगे हैं। तो क्या आप भी अपने बच्चे की स्टाइल पर ध्यान देती हैं? क्या आप उनके कपड़े खुद पसंद करती हैं? अगर हां, तो बच्चों के कपड़े पसंद करने से पहले इन खास बातों का ध्यान जरुर रखें-

इन तरीको से बनिये बच्चे की फैशन डिजाइनर:
आरामदायक कपड़े- आप यह बिल्कुल भी नहीं चाहेंगी कि आपका बच्चा जो कुछ भी पहने वह उसमें परेशानी महसूस करे। अगर आपका बच्चा अपने मन से कोई छोटा या अजीब सा कपड़ा पसंद करता है और वह उसके लिये आरामदायक है, तो उसे अपनी पसंद का कपड़ा ही पहनने दीजिये।
बहुत कसा हुआ कपड़ा- बहुत ही ज्यादा कसा हुआ कपड़ा आपके बच्चे की सेहत के लिये हानिकारक हो सकता है। टाइट कपड़े, हार्ट बर्न, शरीर पर रैश तथा सांस की रुकावट पैदा कर सकते हैं। साथ ही अगर बच्चे बड़े हो चुके हैं, तो उन्हें पुराना और छोटा कपड़ा जबरदस्ती ना पहनाएं।
हाई हील से बचाएं- आलकल 5 साल की छोटी बच्ची भी हाई हील की डिमाडं करने लगी है, इसलिये इसमें बिल्कुल चौंके नहीं। इसलिये अगर आपकी बच्ची हाई हील पहनने की जिद करें, तो उसे तुरंत मना करें, क्योंकि इससे उसकी पीठ दर्द तथा पैर मुड़ने का चांस रहेगा।
फिल्मों का असर- आजकल बच्चे इतने फैशनेबल हो चुके हैं कि वह फिल्मों में जो भी कपड़े एक्टर या एक्ट्रेस को पहने देखते हैं, उसे ही पहनने की चाह रखने लगते हैं। अगर आपके बच्चे बहुत ज्यादा भड़काऊ कपड़े पसंद करें तो आपको उनकी मासूमियत को बचाने के बारे में सोंचना चाहिये।
आप उन्हें क्या मैसेज दे रही हैं- बाजारों में मिलने वाली टी शर्ट पर कई तरह के भद्दे मैसेज लिखे रहते हैं, जिन्हें लोग बिना कुछ सोंचे समझे खरीद लेते हैं। अपने बच्चे की टी-शर्ट हमेशा सोंच समझ कर खरीदिये, वरना वे उसी गलत बात को मानने लगेंगे जो उस टी-शर्ट पर लिखा होगा।



Click it and Unblock the Notifications
