Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
क्या आपका किशोर ठीक से खाना नहीं खाता?
किशोर बच्चों को संभालना कोई आसान बात नहीं है, खासतौर पर इस मार्डन जमाने में जहां पर मीडिया और इंटरनेट का राज चलता हो। ऐसे में मां-बाप के लिये अपने बढते हुए बच्चे को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। किशोर अवस्था में बच्चों को लेकर एक समस्या बहुत आम होती है और वह है ठीक से खाना ना खाना।
बहुत सी लड़कियां अपने फिगर को मेंटेन करने के चक्कर में भोजन करना बंद कर देती हैं और लड़के अक्सर अपना सारा समय जिम में ही बिताना शुरु कर देते हैं, तो ऐसे में आपकी ड्यूटी बनती है कि आप उन पर नज़र रखें।

यहां पर कुछ लक्षण दिये हुए हैं जिससे आप पहचान सकती हैं कि कहीं वे इटिंग डिसार्डर के शिकार तो नहीं-
1. ब्रेकफास्ट छोड़ना: पेरेंट्स को लगता है कि उनके बच्चे को स्कूल के लिये देर हो रही है इसलिये वे ब्रेकफास्ट छोड़ कर भाग रहा है, पर यह बात सच नहीं है। यदि आपका बच्चा ऐसा ही रोज-रोज करता है तो समझ जाइये कि उसे कोई समस्या है और इस पर आपका ध्यान जाना जरुरी है।
2. ज्यादा व्यायाम करना: इस बीमारी को एनोरेक्सिया कहते हैं। इसमें लड़कियां ज्यादातर खाना छोड़ देती हैं और लड़के ज्यादा व्यायाम करने लग जाते हैं। अच्छा होगा कि आप देखे कि आपका लड़का कितना समय जिम में या फिर खेलते वक्त बिताता है।
3. मन-पंसद खाना छोड़ना: यदि आपकी लड़की को चॉक्लेट पसंद है और एक दिन अचानक ही वह उसे दुबारा खाने से इंकार कर देती है तो समझ जाएं कि वह ऐसा क्यूं कर रही है। आपको उनका दोस्त बन कर इस बदले हुए व्यावहार के बारे में पता लगा ना पडे़गा।
4. बहुत ज्यादा खाना: यदि आपका बच्चा भूख से ज्यादा खा रहा है तो समझ लीजिये कि उसे अवसाद हो गया है, उसे तुरंत ही किसी अच्छे डॉक्टर के पास ले कर जाएं क्योंकि ज्यादा खाना भी अच्छी बात नहीं है।
5. बाथरूम में ज्यादा समय बिताना: बोलीमिया एक ऐसी बीमारी का नाम है, जो खाना खाने के बाद उल्टी करवा देती है। यदि भोजन करने के बाद आपका बच्चा बाथरूम में जा कर वहीं पर समय बिताता है और आपको कुछ नहीं बताता तो उसको देखिये।



Click it and Unblock the Notifications