Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने बच्चे को सिखाइये ये गुड मैनर्स
बच्चे का पहला स्कूल उनका घर और टीचर उनके मां-बाप होते हैं। हर बच्चे के परेन्ट्स यही चाहते हैं कि उनके बच्चे तमीज़ वाले और शिष्ट हों। अगर आप भी अपने बच्चों पर अभी से ध्यान देना शुरु करेंगे तो आगे चल कर वह दूसरों के सामने आपकी नाक नहीं कटवाएंगे। तो आइये जानते हैं कौन से हैं वे मैनर्स जो आपको बच्चों को जरुर सिखाने चाहिये।
1. प्लीज और थैक्यू शब्द - कभी आप उन्हें खाने की चीज़ दे रही हों या फिर उन्हें पार्क में जा कर खेलने की इजाजत दे रही हों, तो उस समय उन्हें प्लीज़ बोलना और थैंक्यू कहना सिखाएं। जब बच्चा थोडा़ बडा़ होने लगे तब उसे यह सब सिखाएं।

2. टेबल मैनर्स- जब आपके बच्चे खाना सीखें तब उन्हें इस बात का ज्ञान जरुर सिखाएं जिसे आप जिन्दगी भर देखना चाहती हैं। कुछ नियम जैसे, मुंह खोल कर खाना, खाते समय बात ना करना, अपनी कुहनियों को टेबल पर ना रखना या फिर खाते समय मुंह से आवाज ना निकालना आदि सिखाएं।
3. बर्थडे पार्टी शिष्टाचार- देखा गया है कि बर्थडे पार्टी में बच्चे खूब सारा धमाल देख कर इतने ज्यादा खुश हो जाते हैं कि वह अपनी तमीज़ भूल जाते हैं। लेकिन उन्हें कुछ आदते ऐसी ढालनी चाहिये जिससे मां-बाप को शर्मिदा ना होना पडे़। हर महमान को गिफ्ट के लिये धन्यवाद बोलना, चिल्लाना नहीं और आने वाले के साथ अच्छा बर्ताव करना सिखाएं।
4. ज़ुबान संभाला- जब छोटे बच्चे कोई गंदी गाली या बडी़ बडी़ बाते बोलते हैं, तो सुन कर बडी़ हंसी आती है। लेकिन आपको कभी भी अपने बच्चे के सामने नहीं हंसना चाहिये वरना वह वही काम दुबारा करेंगे। ऐसे मौके पर उन्हें समझाएं कि वह गाली देना गंदी बात होती है।
5. मतलबी ना बने- बच्चे मज़ाक मज़ाक में अपने दोस्तों की टांग खीचते हैं और यही आगे चल कर लडा़ई का रूप ले लेती है। अपने बच्चे को सिखाएं कि वह हर किसी का दोस्त बन कर रहे और किसी से मतलब ना निकालने की सोंचे।
6. पबलिक मैनर्स- अपने बच्चे को सूचित करें कि जब वह बाहर लोगो के बीच में जाए तब उसे कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है जिससे उसकी बदनामी हो। जैसे, ना ही अपने प्राइवेट पार्ट को छूना है, नाक में उंगली डालना या फिर कोई अन्य बुरी अरकत करना।



Click it and Unblock the Notifications
