Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या आपका बच्चा स्कूल में शर्माता है?
स्कूल जाने के पहले कुछ दौर में बच्चा थोडा़ डरता और शर्माता है। जब आप उसे स्कूल छोड़ने जाते हैं तब वह घर जाने के लिये रोता है तथा टिफिन में जो कुछ भी दिया जाता है वह उसे लौटा कर दुबारा वापस ले आता है। अपने बच्चे की दूसरे बच्चे से दोस्ती करवाने के लिये आपको उनके अंदर बसे डर को बाहर निकालना पडे़गा। यहां पर कुछ टिप्स दिये जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे का शर्मीलापन निकाल कर उसे मिलनसार बना सकती हैं।
शर्मीले बच्चे का डर ऐसे भगाएं
1. बच्चे का दिमाग खोलिये- यह बहुत जरुरी है कि आप अपने बच्चे को दुनिया देखने में मदद करें। उसके साथ कठोर व्यावहार ज्यादा ना करें वरना वह शर्मीला और डरपोक बन जाएगा। यदि आप अपने दोस्तों के घर पर जाती हैं तो अपने बच्चों को वहां पर मौजूद अन्य बच्चों के साथ खेलने दें, जिससे वह थोड़ा सामाजिक बन सकें।

2. उससे बात कीजिये और समझाइये- यह बहुत ही जरुरी है कि अपने बच्चे को खुद के सामने खुलने दें। पैरेंट होने के नाते उससे पूछे कि उसे किस बात पर शर्म आती है। यदि उसका शर्मीलापन उसकी पढाई पर असर डाल रहा है तो आपको चौकन्ना हो जाता चाहिये। इस दौरान बच्चे को मोटीवेट करें और उनके टैलेंट से उन्हें रूबरू करवाएं।
3. खेल-कूल में भाग लेने दें- पढ़ाई के अलावा बच्चे को अन्य स्कूल की गतिविधियों में भाग लिवाएं, खासतौर पर खेल-कूद में। यदि बच्चे को डांस या डा्में में अधिक रुची है तो उसे उसमें भाग लेने से बिल्कुल भी मना ना करें। इससे बच्चे टीचर और अन्य बच्चों के सामने खुलेगे और उन्हें खुद के अंदर कॉन्फिडेंस आएगा।
4. उन्हें अकेला ना छोडे़- शर्मीला बच्चा हमेशा अकेला रहना पसंद करता है। ऐसे में आप उसे कभी अकेला ना छोडें, उसे अपने साथ बाहर ले कर जाएं और उसका जो मन करता है उसे करने दें।



Click it and Unblock the Notifications
