Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा लाड़-प्यार से मत बिगाड़िये बच्चे को

1. जब जरुरत नहीं है तब क्यों लाड-प्यार - बच्चों को अपना प्यार दिखाने के लिए महंगे-महंगे सामान और खिलौने देना कहां तक उचित है। जब आपके बच्चे के पास जरुरत का सारा समामान है, तो भी उसे वह सब क्यों देते हैं जिससे वह बिगड़ सकता है। बच्चे अपने पेरेन्ट्स से ही सीखते हैं, अगर उन्हें वह हर चीज़ मिल जाएगी जिनकी वह उम्मीद करते हैं तो वह अपनी जिंदगी में कभी भी प्रयास नहीं करेगें। इससे बच्चे पैसों की अहमियत नहीं समझते।
2. हद से ज्यादा चिंता जताना - पेरेन्ट्स को अपने बच्चे के लिए ज्यादा चिंता जनक नहीं होना चाहिये इससे बच्चे बंध जाते हैं और आजादी महसूस नहीं कर पाते। बच्चा अगर स्कूल जाता है और आप उसकी सेफ्टी के लिए पबलिक ट्रांसपोर्ट की जगहं स्कूटी दिला देते हैं, तो बच्चा कभी भी जीवन की सच्चाई से रुबरु नहीं हो पाएगा। बच्चा आप पर र्निभर हो जाएगा और फिर वह दुनियांभर के लोगों से मुंह चुराने लगेगा।
3. बच्चों में बुरी आदतें विकसित होगीं - वह बच्चे जिनको घर में बहुत लाड़-प्यार मिलता है, वह दूसरों की इज्जत करना भूल जाते हैं। पेरेन्ट्स को भी बच्चों के सामने दूसरे लोगों से ठीक से पेश आना चाहिये जिससे उनके बच्चों के मन में बड़ों के प्रति सम्मान पैदा हो।
4. बिगड़े बच्चे दूसरों पर हावी होते हैं - वह बच्चे जो पेरेट्स के लाड़ प्यार में बिगड़ जाते हैं, वह दूसरों पर हावी होने लगते हैं। वह बहुत गुस्से वाले हो जाते हैं और उनको समझाने के लिए जो भी बात बोली जाती है, वह उसका उल्टा मतलब निकाल लेते हैं। माता - पिता को अपने बच्चों को तरह तरह का समान देने से बचना चाहिये और उनके साथ थोड़ा अच्छा समय बिताना चाहिये।
5. कामकाजी माताएं - वह माताएं जिनके पास बच्चों के लिए समय नहीं होता वह अपने बच्चों को गिफ्ट खरीद कर दे देती हैं। उन्हें मालूम होना चाहिये कि बच्चे को गिफ्ट देकर समझा लेना तो आसान है। पर वही बच्चा जब बड़ा हो कर बिगड़ जाएगा तो कोई गिफ्ट काम नहीं आएगा। इसलिए अपने बच्चे के लिए समय निकालें और उसे यह बात बताएं कि इतने सारे सुख और आराम देने के लिए आपने कितनी महनत की है। इससे उन्हें एहसास होगा और वह एक अच्छे और समझदार इंसान बनेगें।



Click it and Unblock the Notifications
