Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जब बच्चे बनाएं ऐसा बहाना तो करें मना
हर किसी को ना बोलने की कला में महिर होना चाहिये क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं कर पाएंगे तो सारी अनचाही परेशानियां आपके ऊपर ही आएंगी। साथ ही दूसरे लोग भी इसका अच्छा-खासा फायदा उठाते हैं जिसमें बच्चे तो सबसे माहिर होते हैं।
बच्चों की मांग को पूरा करना अच्छी बात है लेकिन उनकी हर बेफिजूल की बात पर सहमती जताना सही नहीं होता। आज हम आपको बताएंगे कि बच्चों की कौन सी ऐसी बेफिजूल बातें होती हैं जिन्हें सुनते ही आपको उन्हें तुरंत मना कर देना चाहिये।

जब बच्चे बनाएं ऐसा बहाना-
1. स्वास्थ्य वर्धक भोजन को मना करें: बच्चों को पोषण पहुंचाने वाले खाने से नफरत होती है। उन्हें केवल मसालेदार और चटकीला खाना ही अच्छा लगता है। यदि वे भोजन खाने से मना करें तो उन्हें अच्छी तरह से समझा दें कि अगर उन्होंने यह खाना नहीं खतम किया तो उन्हें आगे से कुछ नहीं मिलेगा।
2. पढा़ई में आना-कानी करें: यदि आपका बच्चा पढा़ई ना करने के लिये बहाना बनाता है तो आपका समय आ गया है कि आप उसे बताइये कि उसके लिये आगे चल कर पढाई कितनी काम आने वाली है।
3. चॉकलेट की मांग करें: हर बच्चे को चॉकलेट बहुत अच्छी लगती है मगर यह अस्वस्थ आदत है जिससे बच्चों के दांत खराब हो सकते हैं। उन्हें ज्यादा चॉकलेट ना खिलाएं और स्वास्थ्य वर्धक आहार दें।
4. भाई-बहनों के झगडे़: बच्चे आपस की लडा़ई में हमेशा खुद ही जीतना चाहते हैं लेकिन मुसीबत में तो मां-बाप आ जाते हैं जो लड़ाई को सुलझा नहीं पाते। इसी मामले में दोनों बच्चों में से किसी एक का सपोर्ट ना कर के दोनों को ही डांट लगाएं।
5. स्कूल नहीं जाने का बहाना बनाएं: किसी बच्चे को सुबह जल्दी उठ कर स्कूल जाने का मन नहीं करता, लेकिन यह उनके भविष्य के लिये जरुरी है। तो जब बच्चा जिद्दी हो जाए और बहाने बनाने लगे तब आप उसे सीधे मना कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
