Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चा पैदा होना किसी वरदान से कम नहीं
बदलते युग और बदलती जरूरते से बदलते युवा पीड़ी के ख्याल, इस व्यस्त सामाजिक जीवन की भाग दौड़ में नए शादी-शुदा जोड़े माता-पिता बनना नहीं चाहते है। कई जोड़ों का मानना है कि बच्चा होने से उनकी जरूरते बढ़ जायेगीं क्योंकी पति-पत्नी दोनों ही काम करते हैं इसलिए वे बच्चे पर ध्यान भी नहीं दे पाएंगे।
लेकिन बच्चा होने से घर भरा भरा रहता है। जब भी आप थके मांदे घर पर आएंगे और आपका बच्चा आपको प्यार से पकड़ कर गले लगा लेगा तो उस समय आपको लगेगा कि आपने कोई जन्नत हांसिल कर ली है और आप अपनी दिनभर की थकान भूल जाएंगे। हम आपको बच्चे होने के कई बेहतर कारण बता सकते है जो आपकी ज़िन्दगी को बदल देंगे।

1. जिम्मेदारी की भावना
बच्चा होने से पहले आप कैसा भी जीवन बिता रहे हो, इसे कोई फर्क नहीं पड़ता पर जब आप एक माँ बन जाती है तो सब बदल जाता है। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति जाती हैं जब आप अपने बच्चे को अपनी बाहों में पहली बार लेती हैं।

2. मासूमियत से रूबरू होना
एक छोटे बच्चे को सोते हुए देखने का अनुभव सबसे अनूठा होता है। इस अहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उसके छोटे-छोटे नाज़ुक हाथ आपको छूते है या जब वह आपके गले लगता है तो आपको एक शानदार अहसास की अनुभूति होती है।

3. आप फिर एक बच्चा बन सकती हैं
अपने बच्चे को बढ़ता हुआ देख आपको अपना बचपन वापस मिल जाता है। आप अपने बच्चे के साथ पिल्लो फाइट और सिली प्रैंक्स जैसे खेल, खेल सकती हैं जो आपको फिर से जीने और मुस्कुराने का मौका देगा।

4. एक बिलकुल नया रिश्ता
दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता माँ और उसके बच्चे का होता है। जिस में सुख, चिंता और उत्साह एक माँ को होता है, जब वह आपने बच्चे को अपने पास महसूस करती है। अगर आप माँ बनाना नहीं चाहती है तो निश्चित ही आप इस अनुभव को महसूस नहीं कर पाएंगी।

5. जीवन को देखने का नया दृष्टिकोण
कभी बच्चा किसी ऐसी स्थिति में पड़ जाये और उस परिस्थिति का व्यवहार हो सकता है आप का उस परिस्थिति को देखने का नजरिया ही बदल दे। और दुनिया में आपके लिए क्या महत्वपूर्ण और क्या नहीं इसका भी।

6. तनाव से दूर रखे
यह आश्चर्यजनक हो सकता है उन महिलाओं के लिए जिन्होंने ऐसी बहुत सारी कहानियां सुनी होंगी की बच्चा होने से कितना स्ट्रेस और तनाव हो जाता है। लेकिन एक माँ जब काम से घर आती है और उसका बच्चा उसे प्यार से गले लगता है और अपने माँ के घर आने से खुश हो जाता है यहाँ अहसास सारे दिन की थाकान और परेशानी दूर कर देता है।

7. अपने पति के साथ अपने संबंध मजबूत करने का रास्ता
कई बार एक बच्चा होने से शादी में एक नयी मजबूती आजाती है। कई मामले देखे गए है जहाँ बच्चा होने से शादी में उनके रिश्ते और बेहतर हुए है। यह आपको एक दूसरे के प्रति आदर और खोया हुआ प्यार वापस आलने में मदद करता है।

8. बुढ़ापे में आपका सहारा
जब आप बूढ़े हो जाएंगे और आपका शरीर में कमजोरी आने लगेगी तो आपके बच्चे ही आपको उस वक़्त मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक सहार देंगे, जिसे आपका बूढ़ापा खुशी से जियें। वे आपकी बात को समझेगे और आप अपनी परेशानियों को उन्हें बता सकते है।

9. जीने के लिए एक कारण
हम आपनी ज़िन्दगी में बहुत सारे पहलू देखते है। कई बार आपको अनिमैजिनबल स्ट्रेंगक्थ की जरुरत पढ़ती है जन ज़िन्दगी आपको नीचे गिराने की कोशिश करती है। अगर के पास बच्चा है तो आप उसके लिए एक बेहतर ज़िन्दगी बनाने के लिए रोजमर्रा के प्रयास करेंगे और एक नए उत्साह से काम करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
