Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
ठंड के समय बच्चों को दे ये भोजन
छोटे बच्चे खाने-पीने के मामले में बहुत परेशान करते हैं। ऐसे में आपके लिए उन्हें खुश रख पाना मुश्किल हो जाता है। छोटे बच्चों को मूड बड़ी तेजी से बदलता है और उन्हें हर बार अलग-अलग तरह का भोजन चाहिए होता है। इसलिए अगर आप अपने बच्चों को खुश रखना चाहते हैं तो आपको आकर्षक भोजन तैयार करना होगा। इसके लिए आप विंटर फूड की मदद ले सकते हैं। कुछ ऐसे मजेदार रेसेपी के बारे में पता लगाएं, जिसे बच्चे चाव से खाएं।
साथ में यह भी जरूरी है कि आप अपने बच्चे को हेल्थी खाने के लिए प्रात्साहित करें। हालांकि आपको खाने से संबंधित कई बातें अपनी बच्चों को नहीं बतानी चाहिए। कई बार आप साकारात्मक बातें बताते हैं, पर वह बच्चों के लिए नाकारात्मक हो जाता है। इसलिए सावधानी जरूरी है।
आप का बच्चा ठीक से खाना खाए, इसका सबसे अच्छा रास्ता यह है कि आप बच्चों का पसंदीदा खाना तैयार करें। अगर शुरुआत में आपका बच्चा खाना न खाए तो उन्हें बिल्कुल भी न डांटें। समय के साथ-साथ वह उस खाने को पसंद करने लगेगा। अगर आपका बच्चा खाने में मीन मेख निकालता है तो फिर वैसा ही भोजन तैयार करें जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हो। साथ ही आप उसे बहलाने की भी कोशिश करें। उनसे कहें कि अगर उसने ठीक से खाना खा लिया तो आप उसे खिलौने खरीद कर देंगे, या फिर कहीं बाहर घुमाने ले जाएंगे।

पनीर से भरा पास्ता
यह एक ऐसा भोजन है जिसे बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है और यह सबसे अच्छा कैसरोल रेसेपी है। इसे पकाने में बमुश्किल पांच से दस मिनट का समय लगता है। यह खाने के नजरिए से सबसे अच्छा विंटर फूड है।

फिंगर फूड
आपका बच्चा फिंगर फूड को भी पसंद करेगा। आप अपने बच्चे के लिए राइस रोल-अप तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ गाजर, खट्टा और मीठा सॉस, नमक और ब्राउन राइस की जरूरत होगी। इन सबको पकाकर इसका रोल बना लें। इस भोजन को बच्चे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

सूप
अगर आपका बच्चा खाने में ज्यादा समय नहीं देना चाहता तो उसके लिए सूप बनाएं। इसके सेवन में भी उन्हें आसानी होगी। इसे पकाना भी काफी आसान होता है। आप कुछ सब्जियों के जरिए एक शानदार सूप तैयार कर सकते हैं। यह उन कुछ बेहतरीन विंटर फूड में है जो आप अपने बच्चे को खिला सकते हैं।

पंपकीन चीज केके
आप बच्चे के लिए केक भी बना सकते हैं। यह बच्चे का पसंदीदा विंटर फूड है। बच्चे एक बार इसे खाने के बाद बार-बार इसकी मांग करते हैं।

सब्जियों वाला चिकन
आप अपने बच्चे को कम मसालेदार उबले हुए चिकन और सप्लीमेंट के तौर पर सब्जी दे सकते हैं। यह एक आसान रेसेपी है और बच्चे इसे पसंद भी करते हैं।

कबाब
बच्चे कबाब को भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। आप सब्जियों की मदद से रंग-बिरंगे कबाब तैयार कर सकते हैं। यह रेसीपी बच्चों को पसंदीदा तो है ही, साथ ही यह एक बेहतरीन विंटर फूड भी है।

चिंकन फिंगर
अपने बच्चों के लिए मजेदार चिकन फिंगर बनाएं। बच्चे इसे भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही बच्चे इसे बड़ी आसानी से खाते हैं। अगर आप का बच्चा खाने के मामले में आपको परेशान करता है तो आप इस रेसीपी की मदद ले सकते हैं। यह एक बेहतरीन विंटर फूड भी है।



Click it and Unblock the Notifications