Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पहली बार स्कूल जाते बच्चे को सिखाएं ये अच्छी आदतें
यह बात तो हम सभी जानते हैं कि कोई भी पुरानी आदत जल्दी से नहीं बदली जा सकती। इसलिये यह जरुरी है कि बच्चे में हमेशा अच्छी ही आदत डाली जाए। अच्छी आदत को तोड़ना बहुत मुश्किल है। स्कूल जाने वाले बच्चों में अच्छी आदत केवल मां-बाप ही डाल सकते हैं। अच्छी आदत का असर बच्चों के भावनात्मक, शारीरिक और संज्ञानात्मक कौशल पर पड़ता है।
जब छोटे बच्चे पढ़ने की उम्र में होते हैं और मां-बाप उनका एडमिशन स्कूल में करवाते हैं तो उनकी बेसिक शिक्षा वहीं से शुरु हो जाती है। क्योंकि बच्चों की आदत में शुमार होता है कि मां बाप या घर के बडे़ जो कुछ भी बोलेंगे वे उस चीज़ को रिपीट करते रहेंगे। तो इसलिये आपको थोड़ी सावधानी रख कर अपने स्कूल जाने वाले बच्च्चे को कुछ अच्छी आदतें सिखानी चाहिये।
यहां पर कुछ ऐसी अच्छी आदतों के बारे में बताया जा रहा है जो पेरेंट्स को अपने स्कूल जाने वाले बच्चे को जरुर डलवानी चाहिये। यहां पर हम उन बच्चों की बात कर रहें हैं जो पहली बार स्कूल में एडमिशन ले रहे हों।

पहली बार स्कूल जाने वाले बच्चे को सिखाएं ये अच्छी आदतें
1. सफाई: बच्चे को सिखाएं कि उनके लिये नहाना धोना कितना आवश्यक है। नाखूनों की कटिंग, खाने से पहले हाथों को धोना और टॉयलेट जाने के बाद फिर से हाथों को धोना आदि जैसी महत्वपूर्ण आदतें उनके अंदर डलवाएं।
2. आदर: बच्चे को दूसरों की इज्जत करना सिखाएं। इस बात पर ध्यान दें कि बच्चे को ना केवल बूढे़-बुजुर्गों की ही इज्जत करना सिखाएं बल्कि हर मानव की इज्जत करना सिखाएं।
3. समय की पाबंदी: स्कूल पहली बार जाने वाले बच्चे को समय की कीमत जरुर समझानी चाहिये। इससे वे अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण कामों में कभी भी देर से नहीं पहुंचेगें।
4. आज्ञा का पालन: छोटे बच्चों को किसी बात पर मनवाना थोड़ा कठिन कार्य होता है। पर फिर भी अगर आप उनसे प्यार से बात करेंगे तो वे आपकी हर आज्ञा का पालन जरुर करेंगे।
5. सोने की आदत: सही समय पर उठना और सही समय पर सोने की आदत हर बच्चे में होनी चाहिये। उन्हें बताएं कि कैसे रात को देर से सोने से तबियत बिगड़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
