Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों के कब्ज़ के इलाज के घरेलु नुस्खे
कब्ज़ बच्चों के लिए तकलीफदेह और दर्दनाक अनुभव हो सकता है। यह ज़्यादातर पौष्टिक आहार की कमी, शरीर में पानी की कमी, अनुचित शौचालय प्रशिक्षण आदि से होता है। हालांकि, पेरेंट्स को ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि बच्चों की इस समस्या का समाधान आसान घरेलु नुस्खों की मदद से किया जा सकती है। यहाँ पर कुछ घरेलु नुस्खों का ज़िक्र किया गया है जिससे आपके बच्चों को कब्ज़ से मुक्त रखा जा सकता है।
कब्ज़ दूर करने के घरेलु नुस्खे
1. शहद और चीनी: सुबह में जब आपके बच्चे का पेट खाली हो तो आप उसे एक ग्लास दूध में 1-2 चम्मच शहद और चीनी डाल कर पिला सकते हैं। यह उपाय कब्ज़ के लिए सबसे बेहतर है।

2. सब्जियां: रेशेदार सब्जी बच्चे को कब्ज़ से छुटकारा दिलाता है। आप अपने बच्चे को वैसी सब्जियां खिला सकती हैं जिसमें रेशे हों। शलगम, गाजर, पत्ता गोभी, चुकंदर, लौकी, पालक और फ्रेंच बीन कुछ हरी पत्तेदार सब्जियां हैं जिनको खाने से फाइबर मिलता है।
3. अनरिफाइंड खाना: उन बच्चों के लिए अनरिफाइंड खाना काफी फायदेमंद होता है जो कब्ज़ की समस्या से ग्रसित हैं। ऐसा खाना मल को मुलायम करता है। कुछ और आइटम जो बच्चों को दिए जा सकते हैं वह हैं चोकर, मफिन, मसूर दाल, साबुत अनाज, शहद आदि।
4. आरामदेह स्नान: आपके बच्चे कब्ज़ के शिकार न हों इसके लिए उन्हें नियमित रूप से आरामदेह स्नान करवाना चाहिए। गर्म पानी में करीबन 2 बड़ा चम्मच खाने का सोडा मिलाकर अपने बच्चे को 10 से 15 मिनट तक स्नान के दौरान आराम करने दें।
5. जवस: बच्चों में जवस की मदद से कब्ज़ का उपचार काफी मशहूर है। कम मात्रा में जवस लेकर इसे पानी के साथ उबाल लें। यह पानी अपने बच्चे को दें या फिर अपने बच्चे के खाने में एक चम्मच जवस छिड़क दें।
6. त्रिफला: त्रिफला कब्ज़ के लिए सबसे सही हर्बल इलाज है। त्रिफला को बनाने में तीन जड़ी-बूटी का इस्तमाल होता है। आप अपने बच्चे को एक चम्मच त्रिफला पानी या दूध में मिलाकर सोने से पहले दे सकते हैं। यह बच्चे के पेट को साफ करने में मदद करेगा।
7. अरंडी का तेल: यह विरेचक औषधि बच्चों को कब्ज़ की समस्या से निदान दिलाता है। अगर छोटे बच्चे को कब्ज़ हो गया है तो अरंडी के तेल में पान का पत्ता डुबाकर उसके रेक्टम पर सहलाना चाहिए। बड़े बच्चों को एक ग्लास दूध में एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
