Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने बच्चे के अंधेरे से डर को कैसे शांत करें?
बच्चों का दिमाग बडा़ ही नाजुक होता है जिस पर दुनिया भर की डरावनी चीजे़ आसानी से असर कर जाती हैं। बच्चों में अंधेरे का डर एक आम डर है। अध्ययनों से पता चला है कि आप अंधेरे में बेहतर नींद लेते हैं, क्योंकि यह आपकी इन्द्रियों को पूरी तरह से शांत कर देता है। यह महत्वपूर्ण है कि बच्चे अंधेरे में सोने में आराम महसूस करें और डरे नहीं।
ऐसे भगाएं डर को -
1. अपने बच्चे के बेडरूम में नाइट लाइट लगायें। नाइट लाइट पर्याप्त प्रकाश देती है, जिसमें आपके बच्चे ज्यादा सुकून महसूस करेंगे।

2. अपने बच्चे से पूछें कि वे अंधेरे में क्या सोचते हैं और कैसा महसूस करते हैं। उनको उनकी डर और चिंताओं से भय मुक्त कराते रहें।
3. अपने बच्चे को दिखाएँ कि उनके कमरे में अंधेरे में बिल्कुल वैसा ही लगता है जैसा रौशनी में। आप उनके साथ उनके बिस्तर पर बैठकर लाइट जला कर और बंद कर के ऐसा कर सकते हैं।
4. एक धीमा होने वाला स्विच खरीदें। हर रात, पूरा अंधेरा होने तक लाइट को थोड़ा-थोड़ा धीमा करते रहें। आपके बच्चे के अन्दर और अधिक आत्मविश्वास जगेगा और अंततः वह अपने आप लाइट बंद करेगा।
5. हॉल की लाइट और दरवाजे खुले रखने की कोशिश करें, जिससे उनके कमरे में रौशनी आती रहे। अपने बच्चे के सोने के बाद आप लाइट बंद कर सकते हैं।
6. लाइट बंद करके अंधेरे में अपने बच्चे के साथ बैठें। उनके साथ तब तक रहें जब तक उनकी आँखें अंधेरे में समायोजित न हो जाएं और वे ये समझ जाएं कि वे अंधेरे में भी चीजों को देख सकते है।
टिप्स
- उनके बिस्तर पर फोन या बिस्तर वाला रेडियो फोन छोड़ दें ताकी अगर उन्हें डर लगे तो वे आपको फोने कर सकें।
- लाइट बंद करें और उन्हें यह दिखाएं कि यहाँ कुछ भी ऐसा नहीं है जिससे उन्हें डर लगे। आप साथ में देखने वाली फिल्मों के पीछे की तकनीकी पर चर्चा करें। समझदारी ही शक्ति है।



Click it and Unblock the Notifications
