Latest Updates
-
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम -
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल
आत्म सम्मान के साथ कैसे करें बेटियों की परवरिश
बेटी आपकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। वह सुंदर होती है, मासूम होती है और एक सार्थक जिंदगी जीने का हक रखती है। ये बातें अपनी जगह पर सही हैं। पर मां-बाप को चाहिए कि वह उनकी परवरिश इस तरह से करे ताकि वह समाज में सिर उठा कर जी सके। यह बहुत आसान है और आप उनसे रोज कुछ-कुछ करा के ऐसा कर सकते हैं। मां-बाप को चाहिए कि वह अपने बच्चे में आत्मविश्वास भरे ताकि वह दुनिया का सामना कर सके और अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी सके। बेटी की परवरिश करना एक मुश्किल काम है और इसके लिए काफी सावधानी की जरूरत होती है।
अगर बच्चों में आत्म सम्मान होगा तो वह जिंदगी में आने वाली परेशानियों से बेहतर तरीके से सामना कर सकेगा। खासकर लड़कियों के ईर्द-गिर्द ऐसे लोग होने चाहिए जो उनका सम्मान करते हों और उनके मूल्य को समझते हों। अकसर ऐसा देखा जाता है कि जिन लड़कियों में आत्म सम्मान कम होता है वो गलत रास्ता चुन लेती है। मां बेटी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है और वह थोड़ा ध्यान रखकर उनकी परवरिश अच्छी तरह से कर सकती है। आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताते हैं, जिसे अपना कर आप अपनी बेटी की आत्म सम्मान के साथ परवरिश कर सकते हैं।
आत्म सम्मान के साथ कैसे करें बेटियों की परवरिश

1. उनकी प्रशंसा करें
अपनी बेटी की प्रशंसा करें। इससे उन्हें फायदा होगा। भले ही उन्होंने बहुत छोटा सा ही काम क्यों न किया हो, फिर भी आप उनकी प्रशंसा करें। इससे उनका आत्म सम्मान बढ़ेगा। उन्हें कहें कि उन्हें बहुत ही अच्छा काम किया है। उन्हें ज्यादा से ज्यादा काम दें और उन्हें एहसास दिलाएं कि वह कर सकती है। उन्हें बताएं कि वह अपनी तरह से चीजों को संभाल सकती है। कई बार बेटी की परवरिश करना भार वाला काम हो जाता है। बावजूद इसके आप उनपर पूरा ध्यान दें।
2. शिक्षित करें
अच्छी शिक्षा स्वभाविक रूप से उनमें आत्म सम्मान को बढ़ाएगी। उसे हर क्षेत्र में शिक्षित करने की कोशिश करें। साथ ही उसे मीडिया के मामले में भी शिक्षित करें। हो सकता है आप काफी व्यस्त रहते हों, पर इनमें से समय निकाल कर कुछ समय उनके साथ बिताएं। हमेशा उनसे पूछें कि उन्होंने क्या सीखा। इतना ही नहीं उनके साथ टीवी भी देखें। आपने टीवी पर जो देखा, इसकी चर्चा भी उनके साथ करें। साथ ही उन्हें यह भी बताएं कि उन्हें क्या देखना चाहिए और क्या नहीं देखना चाहिए। अगर इस तरह से आप अपनी बेटी की परवरिश करेंगे तो यह उनके लिए भविष्य में काफी फायदेमंद रहेगा। साथ ही इससे उसके सम्मान में भी वृद्धि होगी।
3. बिल्डिंग स्किल
स्किल बिल्डिंग बहुत ही महत्वपूर्ण है। साथ ही आत्म सम्मान को बढ़ाने में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। स्किल बिल्ड करना बेटी की परवरिश का एक अहम हिस्सा है। एक अच्छी मां होने के नाते आपको उनकी प्रतिभा और स्किल के बारे में पता होना चाहिए, ताकि आप उनपर मेहनत कर सकें। इतना ही नहीं, उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें एक अच्छा प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराएं। बेटी की परवरिश आसान नहीं है। इसके लिए अच्छी देखभाल और समय की जरूरत होती है।
4. अपने घर में आने वाले मैग्जीन पर नजर रखें
यह काम आपको करना ही चाहिए। आपके घर में जो मैग्जीन आती हैं, उस पर नजर रखें। साथ ही यह भी देखें कि आपकी बेटी इनमें से क्या पढ़ती है। सही मैग्जीन और सही किताब पढ़ने में उनकी मदद करें। बेटी की परवरिश का यह बेहद महत्वपूर्ण पहलू है।
5. उन्हें यह पता चले कि आप उनसे प्यार करते हैं
आपकी बेटी को आपके प्यार का एहसास होना चाहिए। उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए कि आप उन्हें मुश्किल समय में भी प्यार करेंगे और तनाव के समय में उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। उनके प्रति अपना प्यार जताएं और उन्हें इस बात का एहसास करने दें। इससे उनके अंदर के आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। कई बार बच्चों में आत्म सम्मान काफी कम होता है। यह मां-बाप कि जिम्मेदारी है कि इसे बढ़ाने पर काम करे, ताकि वह दुनिया की चुनौतियों का सामना कर सके। अगर आप उन्हें बड़ी चुनौती के लिए तैयार कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप उन्हें सार्थक जीवन दे रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications