Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नए जमाने की मम्मियों के लिये पेरेंटिंग टिप्स
शादी के बाद किसी भी कपल के लिये एक साल बहुत हंसी-खुशी वाले दिनों में से एक होते हैं। लेकिन जब घर में एक छोटे बच्चे का दाखिला होता है तो, कपल्स कि जिंदगी और भी ज्यादा खुशहाल हो जाती है। ऐसा लगता है कि पूरे घर का माहौल बदल गया हो और जिंदगी जीने का मक्सद मिल गया हो। वो दिन बीत गए जब घर के बडे़-बुजुर्ग लोग घर में पल रहे छेटे बच्चे की जिम्मेदारी ले लिया करते थे। आज जमाना बदल गया है और अब महिलाएं और पति दोनों ही काम पर जाने लगे हैं। घर में यदि बूढे़ मां-बाप नहीं हैं तो अकेली बच्चे की मम्मी को ही हर चीज़ संभालनी पड़ जाती है।
आज की माडर्न मम्मी के कंधे पर न केवल बच्चे को संभालने की जिम्मेदारी होती है बल्कि अपने बच्चे को जिंदगी के मूल्य भी सिखाने पड़ते हैं। बचपन से बच्चे को अच्छी सीख देना बहुत जरुरी है और यह काम है मां का। मगर अगर मां बाहर काम करती है तो उसके लिये बच्चे को संभालना और उसे अच्छी सीख देना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी काम करती हैं तो आप के लिये ये परेंटिंग टिप्स बहुत काम आएंगी।

नए जमाने की मम्मियां के लिये पेरेंटिंग टिप्स
1. बच्चे की जरुरत के लिये खड़ी रहें- आज दुनिया बहुत मतलबी हो चुकी है और वह सबसे पहले अपने बारे में ही सोंचती है। आपका बच्चा आपके लिये हर काम से बढ कर है इसलिये उसकी देख रेख करने के लिये कभी यह मत बोलिये कि आप उसकी भलाई के लिये ही कमाती हैं। आपको अपने बच्चे के लिये हमेशा खड़ा रहना होगा। इससे आप दोनो के बीच में मजबूत रिश्ता बन सकेगा।
2. बच्चे को रूपए की कीमत समझाएं- अपने बच्चे को रूपए और पैसे के बीच का अंतर समझाएं। उसे फिजुल खर्ची करने से रोके। उसे बताएं कि वह जो चॉकलेट अभी खा रहा है उसके लिये आपने कितनी महनत की है।
3. परिवार के साथ समय बिताए- आप चाहे जितनी भी बिजी क्यूं न हों लेकिन आपको अपने दिन का 3 घंटा अपने बच्चे के साथ बिताना चाहिये। इस दौरान आपको अपने बच्चे को जिंदगी का मूल्य समझाना चाहिये। बच्चे को दोनों ही माता-पिता की आवश्यकता होती है इसलिये आप दोनों को ही अपना समय बच्चे को देना चाहिये।
4. सामाजिक संबंध- नए जमाने की मम्मियों को अपने दोस्तों के साथ बाहर जा कर पार्टी करने में खूब आनंद आता है। तो ऐसे मे आप कोशिश करें कि अपने बच्चे को ऐसी पार्टियों में ले जाएं जहां पर दूसरी मम्मियों के भी बच्चे आएं। इससे आपका बच्चा उनसे दोस्ती कर लेगा और उसे सामाजिक बनने का मौका मिलेगा।
5. बंडा सोंचे- यदि आप अपने बच्चे से पूछे कि वह बड़ा हो कर क्या बनना चाहता है तो , वह आपको ऐसा जवाब देगा जिसको सुनते ही आप मुस्कुरा देंगी। एक महत्वपूर्ण चीज़ जो आप अपने बच्चे को दे सकती हैं, वह है एक बड़ा सपना देखने का जुनून। अपने बच्चे को हर बात के लिये सपोर्ट करें और उसे आगे बढने का नया रास्ता दिखाएं।
6. उन्हें प्रोत्साहित करें- नए जमाने की मम्मियों को अपने बच्चों को बचपन से ही प्रोत्साहित करना शुरु कर देना चाहिये। इस प्रोत्साहन से बच्चे का आत्मविश्वास बढे़गा।



Click it and Unblock the Notifications
