Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बच्चों का किचन में होना - सही या गलत?
कई माता-पिता ऐसे होते हैं जो अपने बच्चे को पढाई के साथ-साथ घर के कामों में भी अव्वल देखना चाहते हैं। इसलिये वे अपने छोटे बच्चों से हल्के-फुल्के घर के कामों में सहायता लेते हैं या फिर उन्हें अकेले किचन में खाना बनाने के लिये छोड़ देते हैं। लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि किचन में बच्चों का अकेला गैस या चूल्हे के सामने खाना पकाना किसी भयंकर खतरे से कम नहीं है। बच्चों को छोटी सी उम्र में खाना बनाना सिखाना बहुत ही अच्छी बात है, इससे उन्हें साथ में मिल कर काम करना आएगा और उनमें आत्मविश्वास बढेगा। पर आज हम आपको बातएंगे कि बच्चों का किचन में अकेले खाना बनाना कितना सही है और कितना गलत। आइये देखते हैं-

फायदा-
1. हेल्दी फूड का चुनाव- जब बच्चे किचन में खुद खाना पकाएंगे तब उन्हें सारी सामग्रियों के स्वास्थ्य लाभ के बारे में पता चलेगा, जो खाने में प्रयोग की गई हैं।
2. फेमिली बॉडिंग मजबूत बनाए- घर में मां या अन्य फेमिली मेंबर के साथ खाना बनाते वक्त बच्चे को एक दूसरे की मदद करने के महत्व के बारे में पता चलेगा। इससे वे टीम वर्क के बारे में जानेगें।
3. खाने से प्यार- खाना पकाने से आपके बच्चे को एक हेल्दी डाइट प्लान के बारे में पता चलेगा। खाना खाते वक्त वे सब्जियों और सामग्रियों को अच्छी तरह से पहचानना सीख जाएंगे।
4. आत्म - विश्वास बढ़ाएँ- हर बच्चे को अच्छा लगता है कि वह जो काम करे उसके लिये उसे घर वालों से तरीफें मिले। कुकिंग उनकी रचनात्मकता को बढाती है और आत्म विश्वास को भी उंचाई तक पहुंचाती है।
नुकसान-
1. किचन में होते हादसे- किचन ऐसी जगह है जहां पर छोटी सी जगह पर बड़े-बडे़ खतरे छुपे होते हैं। अपने बच्चे को गैस के सामने अकेला छोड़ना घातक हो सकता है। आपको बच्चा जब भी किचन में खाना बनाए, आपको उसके साथ रहना चाहिये।
2. उम्र की बात- अपने बच्चे को उस सयम किचन में भेजना जब कि अभी उसका दिमाग पूरी तरह से विकसित भी नहीं हुआ है। ऐसे में उसे खाना बनाना बिल्कुल भी नहीं अच्छा लगेगा। अपने बच्चे को 10 साल कीउम्र से पहले खाना बनाने को न कहें। अपने बच्चे को किचन में सेफ रखें।



Click it and Unblock the Notifications
