Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बच्चों के बेडटाइम रूटीन के लिए जानें यह जरूरी बातें
आपके बच्चे की मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है। इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि आपके बच्चे के सोने का समय उचित हो। अगर आपने बेडटाइम रूटीन बना लिया है तो भी आप कई बातों को लेकर चिंतित रहेंगे। मसलन वह किस तरह से सो रहा है, कैसे सोने के समय को बढ़ाया जा सके या सोने से पहले क्या किया जाए वगैरह—वगैरह।
अगर आप वाकई इन समस्याओं से जूझ रही हैं, तो जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। इससे पार पाने के लिए आपको बच्चों के बेडटाइम रूटीन से जुड़ी कुछ आसान टिप्स जानने की जरूरत है। बच्चे का बेडटाइम रूटीन हर दिन एक जैसा नहीं होता है। यह बच्चे की जरूरत और रुचि के आधार पर बदलता रहता है।
आइए आज हम आपको बच्चों के बेडटाइम रूटीन के कुछ ऐसे टिप्स देते हैं,जिसे अपना कर आप स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।

सोने का समय चुनें:
बच्चे को एक खास समय पर सोने की आदत डालें। बेडटाइम रूटीन का यह सबसे अहम पहलू है। इससे बच्चे यह भी समझ जाएंगे कि उनके डेली रूटीन में सोना भी शामिल है।

डिनर:
अपने बच्चे को बिना डिनर किए सोने मत दें। इससे रात में बार-बार उनकी नींद टूटती रहेगी। अगर आप देर रात उसे खाना खिलाएंगे तो फिर उन्हें नींद नहीं आएगी। बेहतर होगा कि आप अपने बच्चे को अच्छे से डिनर कराएं।

नाइट ड्र्रेस:
अच्छी नींद के लिए नाइट ड्रेस पहन कर सोना भी बेहद महत्वपूर्ण है। नहलाने के बाद उन्हें ढीले वस्त्र पहनाएं। बेडटाइम रूटीन को कामयाब बनाने के लिए यह बेहद जरूरी है।

अच्छी आदत डलवाएं:
सोने से पहले बच्चे को अच्छी आदत डलवाएं। मसलन चेहरा धोना, नैपी बदलना, ब्रश करना या बाथरूम जाना। बेडटाइम रूटीन में इन आदतों का भी विशेष महत्व है।

बेडटाइम स्टोरी:
आप ऐसा बिल्कुल भी न सोचें कि आप जो पढ़ेंगे वो आपके बच्चे के समझ में आएगा भी या नहीं। बस आप कोई कहानी पढ़ते चले जाएं। इससे उन्हें आसानी से नींद आ जाएगी। बेडटाइम रूटीन का यह टिप्स इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आपकी आवाज सुन कर आपका बच्चा बेड पर कम्फर्टेबल महसूस करेगा।

सॉफ्ट म्यूजिक बजाएं:
तनाव कम करने में संगीत से ज्यादा कारगर शायद ही दूसरा कुछ हो। बच्चों के साथ भी ऐसा ही होता है। अगर आप उनके सोने के समय कोई सॉफ्ट म्यूजिक बजाएंगे तो वह रीलैक्स महसूस करेगा। बेडटाइम रूटीन में इसका भी खासा महत्व है।

गुड नाइट कहें:
आप उन्हें गुड नाइट कहें। इससे वह समझ जाएगा कि यह उनके सोने का समय है। साथ ही वह सोने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो अपने बच्चे को किस या हग करके भी कम्फर्टेबल बना सकते हैं।

सोने का माहौल:
ये सारे टिप्स तब बेकार साबित होंगे, अगर आपके बच्चे को सोने का एक अच्छा माहौल नहीं मिलेगा तो। कुछ बच्चे को तकिए या खिलौने के साथ सोने की आदत होती है। अगर ऐसा है तो आप उनके बेड पर ये चीजें रखना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications