Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बच्चे को देखभाल के दौरान कैसे व्यस्त रखें
दुनिया में सबसे कठिन काम बच्चे की देखरेख करना है और अगर यह काम कोई पुरूष करें तो कहना ही क्या। कभी - कभार आपकी पत्नी को कोई काम आ जाता है या उन्हे बाहर वूमन फंक्शन में जाना पड़ जाएं, ऐसे में बच्चे की देखभाल आपको ही करनी पड़ जाती है या फिर आपकी दीदी आपको अपना बच्चा थमा दें तो उन्हे मना कर पाना मुश्किल होगा। किसी भी बच्चे की देखभाल उसकी मां के बिना करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। बच्चे जितने छोटे और मासूम होते है उन्हे पालना और सम्हालना उतना ही बड़ा और कठिन काम है। अगर आपके अंदर धैर्य नहीं है तो बच्चे को एक घंटे भी देख पाना मुश्किल होता है।
बच्चे को आइसक्रीम खिलाना, चॉकलेट दिलाना या कुछ दिलवाकर बहला देना सिर्फ आधे घंटे तक ही उसका मनोरंजन कर सकता है। इसके बाद, आपको समझ और धैर्य से उसे सम्हालने की जरूरत है। बच्चे, हाइपर एक्टिव होते है और जब वो चलना सीख जाते है तो उन्हे गोदी में रहना भी अच्छा नहीं लगता है। जब बच्चे में समझ आ जाती है तो वह हर बात को पूछता है ऐसे में हर बात का जबाव देना बड़ा भारी काम लगता है। बच्चों को हर पल कुछ नया करने का मन होता है, ऐसे में अगर आपका ध्यान थोड़ा भी इधर - उधर होगा तो उन्हे चोट पहुंच सकती है।
अगर आपको कुछ समय के लिए बच्चे की देखभाल करनी है तो आपको कुछ बातों की तैयारी पहले से कर लेनी चाहिए ताकि आप उस अवधि तक बच्चे को बिजी रख सकें। आप चाहें तो कुछ अच्छी कार्टून डीवीडी ले आएं, कोई खिलौने ले आएं या अपने स्मार्टफोन में उनके लिए कुछ डाउनलोड कर लें। आइए जानते है कि बच्चे की देखभाल के दौरान आप उसे कैसे व्यस्त रख सकते हैं :

1) ड्राईंग :
छोटे बच्चों को रंगों से बहुत प्यार होता है, ऐेसे में आप उन्हे एक कलरबुक दें और कई रंग थमा दें। चिडि़यां, हाथी, बिल्ली, कुत्ता, शेर, मम्मी, पापा ... वो जो भी बनाना चाहें, उन्हे बना लेने दें। उनकी आर्ट की तारीफ करें और प्रोत्साहित करें। आप चाहें तो सैम्पल के लिए पहले से कुछ प्रिंट आउट निकाल लें ताकि वह उन्हे देखकर भी कुछ बना सकें या उनमें ही रंग भर सकें।

2) लुका - छिपी :
यह एक यूनीवर्सल गेम है जो दुनिया में हर जगह खेला जाता है और बच्चे इस खेल को बड़े मजे से खेलते है। आंखों मिंचौली भी खेल सकते है लेकिन ऐसे गेम्स में आपको अपना मानसिक स्तर भी बच्चे के बराबर करने की जरूरत पड़ती है।

3) कार्टून :
इससे बेहतर और उपयोगी तरीका कोई नहीं होता। आप बच्चे की पंसद का कार्टून चैनल लगा दें और उसे देखने दें। चाहें तो कम्प्यूटर पर कोई कार्टून मूवी भी दिखा सकते है।

4) ब्लॉक्स बनाना :
बच्चे को बिजी रखने का अच्छा तरीका है कि आप उसे लीगो बॉक्स दे दें और उससे कई प्रकार की डिजाइन तैयार करने को कहें। ऐसा करके उसे मजा आएगा।

5) किताबें :
किसी भी बच्चे को किताबें पढ़ना पंसद नहीं होता है लेकिन आप उसे नई किताबें दिखाकर उसमें कुछ - कुछ बातें बता सकते है। बच्चों को लिए कोई अच्छी किताब खरीद लें, इससे उन्हे रूचि आएगी।

6) पार्क और प्लेग्राउंड :
अगर घर में बच्चा ज्यादा परेशान कर रहा हो, तो उसे पास के पार्क या प्लेग्राउंड में ले जाएं और खिलाएं। पार्क में खेलने वाले और बच्चों में उसे शामिल कर दें। आप चाहें तो खुद भी बच्चे के साथ खेल सकते है।

7) शूटिंग :
ये सबसे मस्ती भरा तरीका है। आप दो नेर्फ फोम बुलेट बंदूक खरीद लें और बच्चे के साथ निशोनबाजी खेलें। ये खेल उसे भी नया लगेगा और आपको भी मजा आएगा। बच्चे को हराने की कोशिश न करें।

8) वीडियो गेम्स :
आप चाहें तो लैपटॉप या डेस्कटॉप पर वीडियो गेम्स डाउनलोड कर लें या मोबाइल में कोई गेम उसे खेलने के लिए दे दें।

9) रोल - प्लेइंग :
अगर आप बेबी गर्ल को खिला रहे है तो उसे बॉर्बी जैसा बनाएं, लड़का हो, तो उसे किसी नेता जैसा सजाएं। ऐसा करने में आपका और उसका, दोनों लोगों का टाइम पास होगा और मजा भी आएगा।

10) सुला दें :
बच्चों को व्यस्त रखने के इतने काम करने के बाद, उसे नींद की जरूरत पड़ती है। आप उसे बिस्तर पर लिटाएं और सुलाने की कोशिश करें। थपकी दें और कोई कहानी सुनाएं। घंटे - आध घंटे बाद जब बच्चा फिर से जाग जाएं तो उसके साथ फिर से वहीं सारे काम दोहराने लगें।



Click it and Unblock the Notifications
