Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चों के साथ बॉन्ड बढ़ाने के लिए कैसे करें टेक्नोलॉजी का यूज
आजकल बच्चों में नई - नई टेक्नीक को लेकर जर्बदस्त क्रेज है, फादर अपने बच्चों के साथ लैपटॉप और टैबलेट पर अच्छा खासा समय बिताते है, उनके साथ गेम खेलते है और मजे करते है। बच्चों के साथ बॉन्ड बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी एक अच्छा खासा माध्यम बन सकता है। क्या आप अपने बच्चे के साथ फर्मविला खेलते हैं?, क्या आप अपने बच्चे के साथ डाईनिंग टेबल पर बैठकर किसी सोशल साइट के बारे में डिस्कस करते हैं?, अगर ऐसा नहीं है तो आपको अपने बच्चे के साथ थोड़ा टैकी होने की जरूरत है। टिपिकल पापा बनने से अच्छा है आप उसके साथ एडवांस हो, ठंडे दिमाग से काम लें और उसे उसके तरीके से हैंडल करें।
बच्चे अक्सर अपने पैरेंटस के साथ इन्ही कारणों से अलग हो जाते हैं। अगर आप अपने बच्चे के साथ टेक्नीकल चीजों पर बात करेगें, तो आप दोनों के रिलेशन पर अच्छा असर पड़ेगा। इसके लिए आपको निम्म बातों का ध्यान रखा होगा : -

1. नई तकनीक के बारे में जानने के लिए उत्सुक हों : आपको अपने बच्चे के साथ अच्छा बॉन्ड बनाने के लिए नई तकनीक के बारे में अच्छा ज्ञान होना चाहिए या फिर उस बारे में जानने की उत्सुकता होनी चाहिए।
2. सोशल साइट पर उनके साथ जुड़े : बच्चों के साथ जुड़ने के लिए आप उनके साथ हर तरह की सोशल साइट पर जुड़े। अगर वह कुछ नया करते है तो उस बारे में पूछें। इस तरह आप दोनों के बीच कम्यूनिकेशन बढ़ेगा। हाल ही में ब्रिटेन में एक शोध हुआ है कि वहां के 10 में से 7 माता - पिता अपने बच्चों के साथ सोशल साइट पर जुड़े रहते है। जबकि भारत में ऐसे पैरेंटस की कमी बहुत ज्यादा है। यहां के शहरी क्षेत्रों के माता - पिता ही अपने बच्चों के साथ सोशल साइट पर जुड़ते है।
टेकी पापा बनने के कुछ टिप्स :
- मार्केट में हर सप्ताह लांच होने वाले नए फोन या गैजेट के बारे में जानें।
- अगर आप किसी नए टर्म के बारे में नहीं जानते है तो अपने बच्चों से पूछने में न कतराएं।
- अपने बच्चों के साथ मोबाइल व वीडियो गेम्स में समय दें।
- अपने बच्चों के साथ सोशल साइट पर कनेक्ट रहें और उन पर ऑनलाइन गतिविधियों को लेकर निगाह भी रखें।



Click it and Unblock the Notifications
