Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बच्चे को आगे बढाना हो तो बनाइये उसे इंडिपेंडेंट
आज का जमाना अब पहले जैसा नहीं रहा। दुनिया में इतनी क्राइम की खबरे बढ़ रही हैं कि डर लगता है कि कहीं अपने बच्चे के साथ कुछ उल्टा साीधा न हो जाए। इसी डर से कई मां-बाप अपने बच्चे को इतना संभाल कर रखते हैं कि उनका बच्चा आगे चल कर डरपोक बन जाता है। वहीं पर देखा जाए तो कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो अन्य बच्चों की तुलना में बहुत तेज और बहादुर होते हैं। अगर आपको बच्चा डरपोक है तो वह लाइफ की जंग में कभी आगे नहीं बढ पाएगा। अगर बच्चों की भी देखी जाए तो हर बच्चा मां-बाप की टोंका-टाकी से बोर हो चुका है और खुद इंडिपेंडेंट बनना चाहता है।
पेरेंट्स को चाहिये कि अपने बच्चे को इंडिपेंडेंट बनाना सीखें न कि चार दिवारी के अंदर कैद करना। बच्चों को एहसास दिलाइये कि वे अब इंडिपेंडेंट हैं और आगे चल कर वे जो कुछ भी गलती करेगें, उसका खामियाजा उन्हें खुद भुगतना पडे़गा। आइये जानते हैं कि बच्चे को आगे बढाने के लिये उन्हें इंडिपेंडेंट कैसे बनाया जाए।

ऐसे बनाइये बच्चों को इंडिपेंडेंट -
1. अपने बच्चे की रक्षाा करना बंद करें
अपने बच्चे को अकेले स्कूल जाने और पबलिक वाहन का प्रयोग करने से न रोकें। उन्हें देखना होगा कि दुनिया, घर के बाहर कैसी होती है। आगे चल कर जब वे बाहर नौकरी ढूंढने जाएंगे तो वे बाहर की दुनिया से परिचित रहेगें।
2. उन्हें खुद दुनिया की कठोर सच्चाई देखने दें
हम यह नहीं चाहते कि आप अपने बच्चे को रेप, एड्स, पार्न रैकेट, क्राइम आदि जैसी भयंकर चीजों के बारे में बताएं। ऐसा करने से वे अपनी मासूमियत खो बैठेगें। मगर आप हमेशा उन्हें बच्चा बना कर भी नहीं रख सकते, उन्हें कभी न कभी तो बड़ा होना ही पडे़गा। अपने बच्चे को टीवी पर चल रही ऐसी ही खबरों को देखने को कहें , जिससे उन्हें दुनिया के दूसरे पहलू के बारे में पता चले।
3. उन्हें गलतियां करने दें
अगर आपका बच्चा परीक्षा में फेल या कम नंबर लाता है तो, उसे डांटने या मारने की जगह पर उसकी पॉकेट मनी बंद कर दें। अगर बच्चा कार या बाइक चलाता है तो उससे उसकी चाभी ले कर रख लें। बच्चे को ऐसी सजा दें जो सीधे उसके दिल पर लगे और उसे पछतावा हो।
4. उन्हें खुद की राय रखने को प्रोत्साहित करें
अपने बच्चे को प्रोत्साहित करें कि वह आप से कोई बहस करे। यह बहुत जरुरी है कि बच्चा किस बारे में क्या-क्या सोंचता है। बहस करने के लिये कोई ऐसा टॉपिक चुनिये जिससे उसके दिमाग का विकास हो।



Click it and Unblock the Notifications
