Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों के दस्त को ठीक करने वाले 7 प्रभावी घरेलू उपचार
क्या आपका बच्चा लगातार दस्त से परेशान रहता है? तथा इस बीमारे के कारण वह खेल-कूद व पढ़ाई में पीछे रह जाता है। दस्त से होने वाली कमजोरी बच्चों को सुस्त बना देती है। इस वजह से उनका मन किसी भी काम में नहीं लगाता है।
इस समस्या से निजात पाने के लिए हम आज 7 घरेलू उपचार लेकर आएं हैं। जो आपके बच्चे की सेहत को सुधारने में तथा उसे दस्त मक्त रहने में मदद करेंगे।

1 मेथी दाना:
मेथी के दाने बहुत गरम होते हैं जिसके कारण इसे दस्त के इलाज में बहुत फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर मेथी के दानों के सेवन से कई लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। अतः इसका इस्तेमाल दस्त से निजात पाने के लिए किया जाए तो यह विपरित दिशा में काम करेंगे। इसके लिए आप दिन में 2-3 बार एक चम्मच भिगोए हुए मेथी के दानों को एक कप दही में मिलाकर खाएं।

2 अदरक:
डायरिया के इलाज में अदरक एक स्वस्थ व प्रभावी विकल्प है। अदरक खाने को पचाने में मदद करता है तथा पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखता है। हालांकि, दस्त से निजात पाने के लिए उच्चरक्तचाप से पीडित लोगों को इसके इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए।

3 एप्पल साइडर सिरका:
एप्पल साइडर सिरके में मौजूद जीवाणुरोधी गुण दस्त को बढ़ाने वाले बैक्टीरीया से लड़ने में मदद करते हैं। एप्पल साइडर सिरके में मौजूद पेक्टिन नामक रसायन आपके पेट को ठंडक व आराम प्रदान करते हैं। इन फायदों के कारण सेब के सिरके को बहुत गुणकारी माना जाता है।

4 केले:
सेब के सिरके की तरह केले में भी पेक्टिन होता है। पेक्टिन, अंतडियों के आस-पास एक सुरक्षात्मक परत का निर्माण करता है तथा अंतडों में मौजूद अधित द्रव पदार्थ को सोखता है। इसके अलावा, केलों में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो इलेक्ट्रोलाइट्स को घटाने में मदद करते हैं।

5 दही:
दही में 'लाइव-क्लटर्स' नामक बैक्टीरिया होता है। यह बैक्टीरिया दस्त से छुटकारा पाने के लिए लैक्टिक एसिड को उत्पन्न करता है तथा अंतडों को एक सुरक्षात्मक कवच प्रदान करता है।

6 सफेद चावल:
चावल जल्दी पच जाते हैं तथा इन में मौजूद स्टार्च दस्त से निजात पाने का एक अच्छा घरेलू उपचार है। दस्त के दौरान चावलों का सेवन पुलाव या बिरयानी के रुप में ना करें, अतः आपकी समस्या और बढ सकती है। सफेद चावलों को पकाकर दही या पीली दाल के साथ खाएं। चावलों को थोडा-थोडा करके कम मात्रा में खाएं।

7 आलू:
चावल के अलावा, आलू में भी भारी मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। अतः दस्त के इलाज में आलू के फायदेमंद विकल्प साबित होगा। इसके लिए आपको आलूओं को उबालकर खाने की जरुरत है। उबले हुए आलूओं पर मिर्च-मसाला या चाट पाउडर डालकर ना खाएं। साथ ही, इन्हें फ्रेंच फ्राइज़ के रुप में भी ना खाएं क्योंकि इस तरह आपका पेट और खराब हो सकता है। इस पूरी प्रक्रिया में आपको एक बात पर ध्यान देने की जरुरत है कि दस्त से निजात पाने के लिए आपको स्टार्च की जरुरत है ना कि मसालेदार चटपटे व्यंजनों की।



Click it and Unblock the Notifications
