Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बाल दिवस पर अपने दिल के टुकड़े को सजाएं कुछ ऐसे

आज 14 नवंबर को पूरे देशभर में पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती मनाई जा रही है। आज के दिन स्कूलों में बाल दिवस मनाया जाता है क्योंकि नेहरू जी को बच्चों से बड़ा ही प्यार था। इस दिन हर साल सभी स्कूलों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं होती हैं और बच्चों बच्चों को ढेर सारे इनाम और मिठाइयां खाने को दी जाती हैं। इस दिन का बच्चे भी बड़ी बेसब्री से इंतजार किया करते हैं।
फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में पहनाइये बच्चों को ये ड्रेस
इस दिन के लिये माता-पिता भी बडे़ जोश में देखे जा सकते हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि उनके दिल का टुकड़ा सभी बच्चों से अलग दिखे। कई माता पिता अपने बच्चे को बाल गोपाल का रूप देते हैं तो कई अलग - अलग वेश भूषा में उन्हें सजाते हैं। आज कल के बच्चे भी काफी होशियार हो चले हैं, उन्हें तो स्पाइडर मैन और बैट मैन के अलावा कुछ और सूझता ही नहीं। ऊपर से अगर वह बातूनी और शैतान हैं तो स्टेज पर एक से एक बढ़ कर डायलॉग बोलते हैं।
यदि आपको समझ में नहीं आ रहा है कि इस खास दिन पर अपने बच्चे को किस रूप में सजा कर स्कूल भेजें तो, नीचे दी हुई स्लाइड जरुर देखें। आपको आइडिया मिल जाएगा-

पंजाबी कुडी
अपनी लिटिल एंजिल को पंजाबी ड्रेस में सजाएं। रंगीन कपड़ों के साथ उसके हाथों में खूब सारी चूड़ियां भी पहनाएं।

बीच ब्यूटी
यह बच्ची देखने में काफी ज्यादा क्यूट सी लग रही है।

आर्मी का जवान
अपने बेटे को अभी से ही आर्मी में जाने का प्रशिक्षण दें। बच्चों को ऐसी ड्रेसें काफी ज्यादा भाती हैं।

गुजराती मम्मी
बालदिवस के दिन आप अपनी बेटी को गुजराती लुक में तैयार करें। उसे सीधे पल्ले की साड़ी पहना कर प्रोतसाहित करें।

छोटा डॉन
अगर आप का बच्चा थोड़ा शैतान है तो उसे एक डॉन का लुक दे सकती हैं। इसके अलावा अगर उसे थोड़ा बहुत डायलॉग भी सिखा दिया जाए तो और भी बेहतरीन है।

बाल गोपाल
बाल गोपाल का रूप सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन में आप अपने बेटे या बेटी को बाल गोपाल का रूप भी दे सकती हैं।

दो अलग रूप
यह दिन पंडित नेहरू का है तो ऐसे में उन्हें कैसे भूलाया जा सकता है। आप अपने बेटे को कृष्ण जी का भी रूप दे सकती हैं।

स्पाइडर मैन या पंडित जी
अगर आपका बच्चा नटखट है तो उसे थोड़ा तूफानी लुक यानी की स्पाइडर मैन का लुक दे सकते हैं। पंडित जी भी काफी अच्छे दिख रहे हैं।

शकुंतला
यह गेटअप काफी आम है और इसमें लड़कियां काफी खूबसूरत भी दिखती हैं। अपनी बच्ची को चमेली के फूलों से सजाए और सफेद साड़ी का प्रयोग करें।

तीन अलग रूप
यह तस्वीर देख कर आप आसानी से चुनाव कर लेंगी कि इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आपको अपनी बच्ची को किस तरह से तैयार करना है।

बेबी कृष्णा
हर फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता में कृष्ण जी का यह रूप बाजी मार लेता है। अगर आपका भी बच्चा इसकी तरह क्यूट है तो उसे बाल गोपाल का रूप देना न भूलें।

डांडिया स्टाइल
अपने बच्चे को यह लुक दे कर छोटा हीरो बनाइये।

पिंक परी
हर लड़की का फेवरेट रंग गुलाबी होता है। अपने लड़की को परी का रूप दीजिये और फिर देखिये कि वह कितनी प्यारी लगती है।

अपनी बेटी को अपनी तरह बनाएं
आप चाहें तो अपनी बेटी या बेटे को अपना ही लुक दे सकती हैं। आप को जान कर हैरानी होगी कि यह तस्वीर लड़की की नहीं बल्कि लड़के की है, जिसकी उसकी मां ने अपना ही लुक दे दिया। है न कमाल की बात।



Click it and Unblock the Notifications
