Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
धौंस जमाने वाले सिब्लिंग से निपटें
धौंस जमाने वाले सिब्लिंग (सहोदर भाई या बहन) को डील करना बेहद जरूरी है और इसमें आपको कई तरह की सावधानियां भी बरतनी पड़ेंगी। ऐसे कई कारण हैं, जिनसे कुछ बच्चे परिवार में अधिकार जमाने वाले बन जाते हैं। आपको यह पता होना चाहिए कि धौंस जमाने वाले सिब्लिंग को कैसे हैंडल किया जाए, ताकि आप घर को बच्चों के साथ-साथ पेरेंट को भी रहने के लिए सुरक्षित बना सकें।
धौंस जमाने वाले सिब्लिंग को हैंडल करने के बारे में जानना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर पेरेंट सही समय पर सही कदम नहीं उठाएंगे तो यह समस्या पूरे घर के लिए जंजाल बन सकती है।
शर्मीले बच्चे की ऐसे करें अच्छी परवरिश
यह हर पेरेंट की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने हर बच्चे की बिना किसी भेदभाव के परवरिश करे। साथ ही उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि एक धौंस जमाने वाले सिब्लिंग को कैसे हैंडल किया जाए। अगर आप इसे लेकर दुविधा में हैं तो आइए हम आपको धौंस जमाने वाले सिब्लिंग को हैंडल करने के कुछ टिप्स देते हैं।

समस्या को समझें
अगर आप धौंस जमाने वाले सिब्लिंग को हैंडल करने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले यह जानें कि वह अपने शक्ति का इस्तेमाल किस तरह से कर रहा है। हो सकता है कि आपकी अनुपस्थिति में धौंस जमाने वाला बच्चा अपने सिब्लिंग को डराता हो या फिर किसी तरह की मारपीट करता हो।

नियम बनाएं और उसका पालन करें
इस बात का स्पष्ट नियम बना लें कि सिब्लिंग एक दूसरे से किस तरह का व्यवहार करेगा। इसपर सख्ती से अमल करें और बच्चों को इसके प्रति जवाबदेह बनाएं। ऐसा करने पर धौंस जमाने वाले बच्चे को हैंडल करने की समस्या आपके सामने खड़ी नहीं होगी, क्योंकि हर कोई नियम में बराबर रूप से बंधा रहेगा।

अभिभावकीय अधिकार का इस्तेमाल करें
अगर आप धौंस जमाने वाले बच्चे को हैंडल करने को लेकर चिंतित हैं तो सबसे अच्छा तरीका यही होगा कि आप अपने अभिभावकीय अधिकार का इस्तेमाल करें। इससे आप ऐसे बच्चों को नियंत्रण में रख सकते हैं। उनसे घर के नियमों का पालन करवाएं और उन्हें बताएं कि वह सिब्लिंग का बॉस बनने की कोशिश न करे।

बच्चे के प्रतिरोध के लिए तैयार रहें
बच्चे अपनी शक्ति को आसानी से नहीं देते हैं। अगर शुरुआती कुछ समय में आपको परेशानी हो रही है तो चिंता न करें। चीजें बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगी। आपको साकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा।

उनकी सराहना करें
अपने धौंस जमाने वाले बच्चे के परिपक्व मांगों की सराहना करें और उन्हें प्रोत्साहित करें। सिर्फ बोल कर ही नहीं, बल्कि अच्छे व्यवहार के लिए उन्हें कुछ पुरस्कार भी दें। धौंस जमाने वाले बच्चे को हैंडल करने का यह एक बेहतर तरीका हो सकता है।

खुद को तैयार करें
अगर धौंस जमाने वाले बच्चे को हैंडल करने के लिए माता-पिता की राय अलग-अलग है तो पहले इसका समाधान करें। अगर माता-पिता की किसी एक बात पर सहमति नहीं बनी तो इससे ऐसे बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन लाना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि उन्हें एक का समर्थन मिलता रहेगा।

धैर्य रखें
आप तुरंत परिणाम की उम्मीद न करें। हो सकता है धौंस जामने वाला बच्चा आपके फैसले और आपके द्वारा बनाए गए नियमों का प्रतिरोध करे। पर आप अपनी योजना को सख्ती से लागू करें। ऐसा करके ही आप धौंस जमाने वाले बच्चे से निपट सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
